एक्सप्लोरर

Ashok Choudhary News: 'कुछ तो लोग...', सीएम नीतीश से मिलने के बाद अशोक चौधरी के मैसेज से सियासत हुई तेज

Ashok Choudhary: बिहार एनडीए सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर सफाई दी. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के साथ फोटो शेयर की और विरोधियों पर निशाना साधा.

Ashok Choudhary News: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने अपने उस हालिया बयान पर स्पष्टीकरण दिया, जिसपर विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधे जाने को लेकर सवाल उठाया गया था. अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश के साथ मुलाकात वाली तस्वीर सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे'. इसके साथ ही इस मुद्दे पर सियासत करने वाले को उन्होंने संदेश भी दिया.

अशोक चौधरी के पोस्ट पर सियासत गरमाई

मंत्री अशोक चौधरी ने 'एक्स' लिखा कि 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना, तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना. छोड़ दीजिए.'

बता दें कि मंगलवार की सुबह मंत्री अशोक चौधरी के एक पोस्ट पर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई थी. अशोक चौधरी ने 'एक्स' पर लिखा कि 'बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए. एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, छोड़ दीजिए. बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए. गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, छोड़ दीजिए. एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए. अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए.'

'यदि इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना, छोड़ दीजिए. हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना, छोड़ दीजिए. बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना, छोड़ दीजिए. उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना, छोड दीजिए.'

जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

वहीं, इस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चौधरी की पोस्ट के बारे में कहा, कि 'नीतीश कुमार पर कौन निशाना साध सकता है. नीतीश कुमार की जनता के दिल में बसते हैं. 19 साल से मुख्यमंत्री हैं फिर भी उनके खिलाफ किसी प्रकार का विरोध नहीं है. वो वैश्विक नेता हैं.'

ये भी पढ़ें: Ashok Choudhary: 'हर किसी की...', अशोक चौधरी के पोस्ट से JDU में मचा बवाल, CM आवास से आ गया बुलावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget