एक्सप्लोरर

Ashirwad Yatra: बक्सर में गरजे चिराग पासवान, कहा- जात-पात की राजनीति करते हैं CM नीतीश कुमार

चिराग ने कहा कि बिहार के अनेक जिले बाढ़ से प्रभावित थे और नीतीश कुमार जातीय जनगणना के लिए दिल्ली गए थे. जितना समय मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं बिताते उससे ज्यादा समय पार्टी की राजनीति में बिताते हैं.

बक्सरः एलजेपी सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) इन दिनों आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) पर निकले हैं. शनिवार को वे बक्सर पहुंचे. यहां पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने बाबा बरमेश्वर नाथ का दर्शन किया फिर नया भोजपुर से गुजरते हुए उनका काफिला बक्सर पहुंचा. यहां पहुंचते ही शहर में रोड शो हुआ. कई जगहों पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

चिराग पासवान ने कहा कि जिस उद्देश्य से मैं इस यात्रा पर निकला हूं वह अब पूरा होता दिख रहा है. क्योंकि लोगों का अपार जनसमर्थन देखने को मिल रहा है. इसको लेकर मेरे हौसले और बुलंद हैं. इससे जाहिर होता है कि आने वाले समय में परिवर्तन होगा. उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जातीय समीकरण की चिंता है, बिहार की बदहाल स्थिति की चिंता नहीं है.

शराबबंदी, भ्रष्टाचार आदि को लेकर भी किया हमला

चिराग ने कहा कि बिहार के अनेक जिले बाढ़ से प्रभावित थे और वे (नीतीश कुमार) जातीय जनगणना के लिए दिल्ली गए हुए थे. सिर्फ जातपात की राजनीति में रहते हैं. इस दौरान चिराग पासवान ने बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार और शराबबंदी मामलों पर जमकर हमला बोला.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाकर आंख का ऑपरेशन कराने पर भी चिराग पासवान ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि जितना समय मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं बिताते उससे ज्यादा समय पार्टी की राजनीति में बिताते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ विजन के साथ काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः तेजप्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पटना के इस्कॉन मंदिर में महिलाओं के साथ हो रहा शोषण

Bihar Politics: गोपाल मंडल और श्याम बहादुर की 'हरकतों' पर RJD ने उठाए सवाल, कहा- JDU कलाकारों की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget