एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार BJP के साथ दोस्ती निभा रहे', CM पर भड़की असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी, बताया कारण

AIMIM Akhtarul Iman Comment: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के सपना देख रहे हैं. बिहार में मुस्लिम परिवार डर और खौफ के बीच में जीने को मजबूर हैं.

पटना: असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के एक मात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने शुक्रवार (4 अगस्त) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की महागठबंधन सरकार (Bihar Grand Alliance) पर जमकर हमला बोला. अख्तरुल ईमान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बीजेपी को मजबूत किया है. आज मुसलमानों को धोखा देने के लिए सरकार चला रहे हैं.  

अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक समाज डर के माहौल में रह रहे हैं. मीडिया से उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अभी भी बीजेपी के साथ दोस्ती निभा रहे हैं. इसके पीछे वजह बताते हुए जवाब दिया कि उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हरिवंश उपसभापति के पद पर आज भी बने हुए हैं. बिहार में कई जिलों में मुसलमानों पर घटना घटी है. नीतीश कुमार पीएम बनने के सपना देख रहे हैं. 

जेडीयू की यात्रा पर अख्तरुल ईमान क्या बोले?

नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार में 'भाईचारा यात्रा' की शुरुआत की है. इस यात्रा को 'कारवां-ए-इत्तेहाद' भी कहा जा रहा है. इस पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि यह आपसी भाईचारा यात्रा नहीं बल्कि गरीब मुसलमान को चारा दिखाने की यात्रा कराई जा रही है. मुसलमानों को ठगने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी ने यात्रा निकलवाई है. बिहार में मुस्लिम परिवार डर और खौफ के बीच में जीने को मजबूर हैं.

प्रशांत किशोर भी बोल चुके हैं हरिवंश वाली बात

अख्तरुल ईमान ही नहीं बल्कि इनसे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी इस तरह का बयान दे चुके हैं. पीके ने कुछ दिन पहले ही बयान दिया था कि आज कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है कि राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश हैं. हरिवंश कौन है? हरिवंश नीतीश कुमार की पार्टी के हैं. नीतीश कुमार ने अगर एनडीए छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं? उस एमपी को हटाते क्यों नहीं है?

यह भी पढ़ें- Delhi Ordinance Bill: चलिए बैठिए... भप्प...! ललन सिंह का दिखा रौद्र रूप, अमित शाह बोले- 'राजीव रंजन जी आप तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget