एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मदनी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार, बोले- 'पूरी मुस्लिम कम्युनिटी अगर पाकिस्तान...'

Bajrang Dal Row: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सैयद अरशद मदनी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. वहीं गिरिराज सिंह के बयान पर महागठबंधन के नेताओं ने निशाना साधा है.

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सैयद अरशद मदनी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने देश के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिरीराज सिंह के कहने का मतलब यह है कि 70 साल पहले हमारे पूर्वजों से जो भूल हुई है उसका खामियाजा आज की पीढ़ी भुगत रही है.

महागठबंधन के नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया 

गिरीराज सिंह ने कहा ''पूरी मुस्लिम कम्युनिटी अगर पाकिस्तान चली गई होती तो आज भारत में न कोई जाकिर मियां पैदा लेता, न कोई ओवैसी पैदा लेता, न कोई मदनी पैदा लेता.'' गिरीराज सिंह के बयान पर महागठबंधन के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उनके बयान को देश को तोड़ने वाला बयान बताया गया है.

कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने पलटवार करते हुए पूछा कि ''अपने ही देश को तोड़ने वाला बयान कोई देश का नेता देगा. केंद्र में बैठे हुए मंत्री देंगे जिससे देश के टूटने का खतरा हो.''

वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिसको अपने पूर्वजों पर विश्वास नहीं, जो पूर्वजों का अपमान करता हो, जो अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं कर सकता. वह देश के संविधान का सम्मान कहां से करेगा.

वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि कहीं न कहीं समाज में नफरत और माहौल को खराब करने का जो प्रयास है उसे बढ़ावा दे रहे हैं. बता दें कि मदनी के बयान पर सियासत तेज हो गई है. 

क्या कहा था सैयद अरशद मदनी ने?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सैयद अरशद मदनी ने रविवार (21 मई) को बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. मदनी ने मुंबई में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में फिरका-परस्त की जमात बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी. अगर उन्होंने यह फैसला 70 साल पहले लिया होता तो मुल्क बर्बाद न होता.

सैयद अरशद मदनी ने कहा कि उन्होंने ऐसा कहा तो इस पर शोर मच रहा था कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसे दाखिल कर गलती की. मैं समझ था कि गलती नहीं बल्कि अपनी गलती का तदारुक किया जा रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget