एक्सप्लोरर

Arrah News: महिला सिपाही के होते हुए छात्रा पर लाठी बरसाते दिखे थाना प्रभारी, सीनेट बैठक के विरोध के दौरान की घटना

Arrah News: आरा में सीनेट बैठक का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. उदावंतनगर के थाना प्रभारी ने तनु नाम की लड़की पर लाठियां बरसा दी. जबकि उस दौरान महिला सिपाही भी मौजूद थी.

Bihar News: बिहार के आरा में सीनेट के विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां भांजी. छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का माहौल देखा गया. विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की ओर से मोबिल जैसा तरल पदार्थ फेंका गया. इसपर उदवंतनगर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार आग बबूला हो गए. वहीं जब पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया तो पुलिस ने यह भी नहीं देखा वो युवक है या युवती बस बिना देखें लाठियां भांजती रही.

उदावंतनगर थान प्रभारी ने छात्रा पर भांजी लाठियां
उदावंतनगर के थाना प्रभारी ने तनु नाम की लड़की पर लाठियां बरसा दी. वो भी एक महिला सिपाही के रहते हुए. वहां महिला सिपाही भी मौजूद थी लेकिन छात्रा पर उदवंतनगर नगर थाना प्रभारी लाठियां बरसाते दिखे. पुलिस ने छात्रों को गंदे पानी वाले गड्ढे में भी ढकेल दिया. बता दें कि शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग भवन में सीनेट की बैठक हो रही थी. इस दौरान बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी सीनेट की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे.

21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र
एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर सीनेट की बैठक का विरोध किया. छात्र यूनिवर्सिटी के वीसी से बात करना चाहते थे. लेकिन शांतिपूर्ण बैठक को संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी प्रदर्शन कर रहे छात्रों को यूनिवर्सिटी के गेट पर ही रोक दिया गया. जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे. उसी दौरान कुछ छात्रों की मदद से यूनिवर्सिटी के मेन गेट का ताला तोड़ दिया गया. जिसके बाद सभी छात्र अंदर आने लगे. जिसे देख कर पुलिस ने तुरंत लाठी चार्ज कर दिया.

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा. जिसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को चोट आई है. वहीं इस लाठी चार्ज में एक छात्र का सिर फट गया. जिससे खून बहने लगा. जिसके बाद उस छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

थाना प्रभारी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई
वही इस मामले पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज आरा यूनिवर्सिटी में जो विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई जिसमें पहले छात्रों के द्वारा गेट तोड़ दिया गया उसके बाद पुलिस के द्वारा हल्के बल प्रयोग के क्रम में एक दो छात्रों को चोट आई और तथा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक प्रदर्शनकारी लड़की के ऊपर लाठी चलाते हुए थाना अध्यक्ष दिख रहे हैं उक्त बातों को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष को शोकॉज करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सारी स्थिति की पुष्टि होने के बाद थाना अध्यक्ष को निलंबित भी किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: आरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भंडारे में आपसी विवाद में चलाई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर; अपने देश को ये क्या कह डाला?
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर; अपने देश को ये क्या कह डाला?
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget