एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप की है, जहां एक ऑटो ने बाइक सवार युवक समेत दो लोगों को रौंद दिया. वहीं दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है.

आराः जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में बुधवार की शाम दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार युवक समेत दो लोगों को रौंद दिया जिसमें एक अज्ञात महिला की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप व पिपरा गांव के बीच की है. बुधवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

धनुपरा पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह है. वह काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था. उसी दौरान धनुपरा पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो ने रौंद दिया.

हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले में जानकारी ली. इसके बाद पुलिस अज्ञात महिला की पहचान करने में जुट गई.

शव को सड़क पर रखकर लोगों ने की मुआवजे की मांग

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप व पिपरा गांव के बीच हुए हादसे के बाद जख्मी युवक का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कसाप गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे जाम कर दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया. मृतक जैनेंद्र कुमार बताया जा रहा है. बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: भोजपुर में 4 दिन से लापता ग्रामीण चिकित्सक की लाश बरामद, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

बिहारः नियोजित संगीत शिक्षक को पहली बार मिलेगा राज्य पुरस्कार, पांच सितंबर को किया जाएगा सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE
Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget