एक्सप्लोरर

Arrah Crime News: आरा में युवक को मारी गोली, नौकरी की बातचीत पक्की कर लौट रहा था घर, रास्ते में हुआ हमला

Arrah Firing: जख्मी युवक की पहचान उदवंतनगर गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी अखिलेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह के रूप में की गई है. ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है.

Arrah News: आरा में गुरुवार (08 अगस्त) की सुबह नौकरी के लिए गए युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. दो बाइक से आए तीन बदमाश पहुंचे थे. घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित मध्य विद्यालय के पास की है. बाएं साइड पेट में गोली लगने से युवक जख्मी हो गया. उसके साथ रहे उसके दोस्त ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां से उसे आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया जहां इलाज कराया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अस्पताल पहुंचे. परिजनों से घटना की जानकारी ली. जख्मी युवक की पहचान उदवंतनगर गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी अखिलेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह के रूप में की गई है. जख्मी युवक के साथ रहे उसके दोस्त टुनटुन कुमार ने बताया कि उन्होंने उदवंतनगर ब्रह्म स्थान स्थित वेयरहाउस में दो दिन पहले नौकरी के लिए बात की थी. दो दिन बाद बुलाया गया था. आज गुरुवार की सुबह वो दोनों बाइक से वेयरहाउस गए थे. यहां कहा गया कि कल (09 अगस्त) से आना है. बातचीत के बाद लौटने के क्रम में यह घटना हो गई.

घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं

जख्मी युवक के दोस्त टुनटुन ने बताया कि एक बाइक पर तीन हथियारबंद हमलावर आए और बाइक रुकवाई. इसके बाद उसके दोस्त कृष्णा सिंह से नोकझोंक हुई. फिर उन लोगों ने गोली चला दी. टुनटुन ने बताया कि उसे गोली किसने और क्यों मारी उसे नहीं मालूम. हालांकि उसने यह कहा कि कृष्णा सिंह ने उसे बताया था कि इन बदमाशों से उसका पूर्व में भी विवाद हुआ था. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना के पीछे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

उधर जख्मी युवक का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली बाएं साइड पेट में लगी है. गोली लगने के कारण छोटी आंत को नुकसान पहुंचा है. ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है. अभी मरीज की स्थिति स्थिर है. वह खतरे से बाहर है.

यह भी पढ़ें- Bihar Police Constable Exam: 9 लाख दीजिए... बन जाइए सिपाही, कैमूर से बड़ी गिरफ्तारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget