एक्सप्लोरर

Araria News: शिकंजे में रानीगंज BDO और कार्यपालक सहायक, घूस की शिकायत पर निगरानी टीम ने पकड़ा

Araria Latest News: अररिया के रानीगंज प्रखंड में निगरानी की टीम ने देर रात छापेमारी की. पीड़ित ने भुगतान के एवज डेढ़ रुपये मांगे जाने की शिकायत दी थी. बीडीओ और कार्यपालक सहायक शिकंजे में आ गए.

Bihar News: बिहार में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. निगरानी विभाग की कार्रवाई के बावजूद सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. ताजा मामला अररिया के रानीगंज का है. प्रखंड विकास पदाधिकारी रितम कुमार चौहान मंगलवार (20 मई) की रात शिकंजे में आ गए. निगरानी विभाग की विशेष टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी की. कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने रितम कुमार चौहान को डेढ़ लाख रुपये घूस की रकम के साथ धर दबोचा.

निगरानी की टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यपालक सहायक को भी हिरासत में लिया है. दरअसल प्रखंड उपप्रमुख कलानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह ने रिश्वत मांगे जाने की निगरानी विभाग से शिकायत की थी. 24 लाख भुगतान की राशि का मामला बीडीओ के पास लंबित था. उपप्रमुख ने बताया कि 24 लाख रुपये की मैटीरियल सप्लाई की थी. उन्होंने भुगतान के लिए कई बार बीडीओ से गुहार लगाई. हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से आदेश जारी हो चुका था.

शिकंजे में बीडीओ और कार्यपालक सहायक

आरोप है कि आदेश के बावजूद बीडीओ लंबित राशि रोके हुए थे. उपप्रमुख ने बताया कि कार्यपालक सहायक के जरिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई. उन्होंने कहा कि बीडीओ ने भी लंबित राशि भुगतान के एवज घूस मांगा. मामले की शिकायत निगरानी विभाग को शिकायत दी गई. निगरानी विभाग ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद कार्रवाई करने का फैसला किया. पटना से निगरानी विभाग की विशेष टीम को रानीगंज भेजा गया.

देर रात तक चली निगरानी टीम की छापेमारी

टीम ने दिनभर रानीगंज में डेरा डाले रखा. रात होने पर उपप्रमुख ने बीडीओ के आवास पर घूस की रकम पहुंचाई. घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने आवास पर छापा मारकर बीडीओ को डेढ़ लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. निगरानी की टीम ने बीडीओ के कार्यालय सहायक पर भी शिकंजा कसा. देर रात तक चली छापेमार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों का मौके पर मजमा लग गया. 

ये भी पढ़ें- बिहार के पूसा में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय गन्ना रिसर्च सेंटर, ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget