एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: ANM कर्मियों ने गिरिराज सिंह के काफिले को रोका, बीजेपी नेता को बाइक से पड़ा निकलना

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे. इस दौरे में वो उस वक्त असहज हो गए जब उनके काफिले को रोक दिया गया.

Giriraj Singh: बेगूसराय में रविवार को उस वक्त एक अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह का काफिला एक समारोह के लिए जा रहा था उसे संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रोक दिया. जैसे ही मंत्री का काफिला चारों तरफ से घिरता दिखा. इसी बीच सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हे गाड़ी से उतारकर एक बाइक से लेकर निकल गए.

गिरिराज सिंह को बाइक से निकलना पड़ा

दरअसल, केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे. उन्हें एक कार्यकर्ता सम्मेलन जाना था. कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व कुछ अन्य कार्यक्रम था जिसमें वह भाग लेने जा रहे थे. उनका काफिला नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक के नजदीक से गुजर रहा था. उसी वक्त संविदा पर बहाल एएनएम भी अपने कुछ मांगों को लेकर जुलूस लेकर जा रहे थे. जैसे ही संविदा कर्मियों की नजर मंत्री के काफिला पर पड़ी तो सभी कर्मचारी मंत्री के काफिला को घेरने लगे. 

जब चारों तरफ से मंत्री अपने आप को घिरते देखा तो सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी से उतार कर एक कार्यकर्ता के बाइक पर बैठा दिया. बाइक को भी कर्मचारियों ने घेरने की कोशिश करने लगे, लेकिन बाइक सवार कार्यकर्ता ने बाइक से लेकर चले गए.

'मंत्री जी को बताना चाह रहे थे अपनी मांग'

बिहार राज्य स्वास्थ्य कर्मी संघ के बैनर तले संविदा पर बहाल एएनएम कर्मी पिछले 22 जुलाई से कार्य बहिष्हकार पर हैं और अपने 12 सूत्री मांग से मंत्री को अवगत कराना चाह रहे थे. स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा हम लोग सामान काम का समान वेतन की मांग कर रहे हैं.

कर्मियों ने बताया कि एक ही काम हम लोग करते हैं वो भी सुबह 9:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक काम करते हैं तो उन्हें अस्सी हजार से लाख रुपये तक वेतन मिलता है और हम कर्मियों को महज दस से पंद्रह हजार वेतन मिलता है. कुछ अन्य भी हम लोगों की मांग है जिससे हम लोग मंत्री को अवगत कराना चाहते थे, लेकिन मंत्री जी हम लोगों को देखते ही बाइक से निकल हो गए. जब जनप्रतिनिधि ही ऐसा करेंगे तो हमलोग किसके पास न्याय की गुहार लगाएंगे.

ये भी पढे़ं: RJD News: लालू की पार्टी को तगड़ा झटका, कई नेता JDU में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget