एक्सप्लोरर

CM नीतीश के बयान से नाराज तेजस्वी ने की इस्तीफे की मांग, कहा- सत्ता में रहने का नहीं है नैतिक अधिकार

तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि मंत्री की हमशक्ल से उद्घाटन कराने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर सख़्त कारवाई होनी चाहिए.

पटना: बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की बागडोर संभाल रहे वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के प्रॉक्सी मामले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस मामले में भले ही सीएम नीतीश की फटकार के बाद सहनी ने इस मामले में सामूहिक रूप से माफी मांग ली है. लेकिन तेजस्वी इस मामले में अब सीएम नीतीश पर निशाना साध रहे हैं और उनसे इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं. तेजस्वी ने सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री को अपने सरकार में हो रहे कामों की जानकारी ना हो उसके मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, " नीतीश कुमार अविलंब इस्तीफ़ा दें. मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता,उनकी सरकार में क्या हो रहा है? एक मंत्री की जगह उनका हमशक्ल भाई अब तक अनेक जिलों में शीर्षस्थ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर चुका है. CM को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है."

उन्होंने मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि मंत्री की हमशक्ल से उद्घाटन कराने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर सख़्त कारवाई होनी चाहिए.

सीएम नीतीश पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

वहीं, उन्होंने सीएम नीतीश के बयान जिसमें उन्होंने ये कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी पर निशाना साधते हुए कि मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे है कि मंत्री जी ने जानबूझ कर अपने भाई को कार्यक्रम में नहीं भेजा. कैसे सीएम है कि इन्हें कोई जानकारी नहीं है कि मंत्री के भाई ने अनेक ज़िलों में शीर्षस्थ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरकारी कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं का उद्घाटन/वितरण इत्यादि किया है.

क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है कि बीते दिनों हाजीपुर में मल्लाहों को सरकारी अनुदान पर गाड़ी मुहैया कराने की योजना के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के शामिल होने की बात थी.

बजट सत्र की वजह से मुकेश सहनी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे. ऐसे में उनकी गाड़ी से पूरे तामझाम के साथ उनके भाई संतोष सहनी कार्यक्रम में पहुंचे, उसका उद्घाटन किया और मंच पर मल्लाहों को गाड़ी की चाबियां सौंपी. वहीं, मंच पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर औपचारिकता पूरी की.

वहीं, जब उनसे ऐसा करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं मंत्री जी के सहयोगी हूँ और उनकी मदद करने के लिए ऐसा कर रहा हूँ. वो आज कल व्यस्त हैं, इसलिए सभी जगहों पर मैं जा रहा हूँ.

यह भी पढ़ें -

मुकेश सहनी के बचाव में आए CM नीतीश कुमार, कहा- गलती स्वीकार की है, अब माफ भी कर दीजिए कौन है अनन्या जिसने रोकी CM नीतीश कुमार की राह? सबके सामने कर दी ये मांग
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget