एक्सप्लोरर

Anand Mohan: बक्सर में राजनीतिक दलों पर खूब गरजे आनंद मोहन, कहा- 'हर क्षत्रिय को बाहुबली होना जरूरी, ताकि...'

Anand Mohan Statement: पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन बक्सर में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. वहीं, इस दौरान उन्होंने क्षत्रिय को लेकर बड़ा बयान दिया.

बक्सर: जिले के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में रविवार की देर शाम पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन (Anand Mohan) लवली आनंद (Lovely Anand) के साथ पहुंचे थे. समर्थकों ने आनंद मोहन का भव्य स्वागत किया. इस दौरान आईएएस रमैया की हत्या के आरोप को गलत बताते हुए उन्होंने अपने ऊपर हुए पुलिसिया और राजनीतिक प्रताड़ना की पूरी दास्तां सुनाई. नम आंखों से उन्होंने कहा कि बाहुबली होना कोई बुरी बात नहीं, बल्कि हर क्षत्रिय को बाहुबली होना जरूरी है. ताकि दलितों, बेसहारा और दबे-कुचले लोगों को न्याय दिलाया जा सके.

राजनाथ सिंह पर साधा निशाना

आनंद मोहन ने मंच से अपने संबोधन के जरिए जय श्री राम के नाम को लेकर संघ पर निशाना साधा. वहीं, राजपूतों को एकजुट कर अपने साथ लेने तथा उनमें एक नई क्रांति पैदा करने की कोशिश करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के ऊपर भी जमकर हमला बोला. साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेताओं के अलावा नागपुर में तिरंगा फहराने को लेकर भी संघ को आड़े हाथों लिया. बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए आनंद मोहन ने कहा कि इनके द्वारा गोडसे जैसे रावण को भगवान बनाया जा रहा है.

'भगवान श्री राम को जुल्मी बनाने की कोशिश की जा रही है'

आगे बाहुबली पूर्व सांसद ने कहा कि भगवान श्री राम को जुल्मी बनाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि हर गलत काम करने के लिए इनके द्वारा जय श्री राम का नाम अवश्य ही दिया जाता है. परिवारवाद पर भी आनंद मोहन ने आईना दिखाते हुए अमित शाह के अलावा कई लोगों के नाम लेते हुए बीजेपी पर हमला बोला. वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान जेडीयू नेता दिनेश सिंह ने डुमराव में रखे गए रस्सियों से बंधे महाराज राजकमल सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर कुछ देर के लिए मंच के नीचे हंगामा किया. मंच से दिनेश सिंह ने सम्मानपूर्वक डुमराव में मूर्ति लगाने की मांग की.

ये भी पढे़ं: Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन पटना में सुबह निकलने से पहले जान लें रूट, इस्तेमाल करें ये वैकल्पिक रास्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget