एक्सप्लोरर

Anand Mohan: 'हम लोग सिया राम वाली पार्टी के हैं', अयोध्या मंदिर को लेकर आनंद मोहन का BJP पर करारा हमला

Anand Mohan Statement: बिहार की राजनीति को लेकर इन दिनों आनंद मोहन काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार निशाना साधा.

मुजफ्फरपुर: बिहार में आनंद मोहन (Anand Mohan) के जेल से छूटते ही राजनीति तेज हो गई है. वहीं, उनके जेल से वापस आने के बाद से बिहार का सियासी पारा चढ़ चुका है. बुधवार को देर रात जिले के एक कार्यक्रम में आनंद मोहन पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला. हम लोग का श्री राम (Lord Ram) वाली पार्टी नहीं सिया राम वाली पार्टी है, इसलिए जैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में भी माता सीता का भव्य मंदिर बने.

हम लोग सियाराम वाले लोग हैं- आनंद मोहन

आनंद मोहन ने इशारों इशारों में बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है, जिसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन सिया राम दोनों के मंदिर का उद्धार होना चाहिए. जहां माता सीता प्रकट हुई थीं उस पुरौन धाम में भी माता सीता का भव्य मंदिर बनना चाहिए. इसके निर्माण की भी सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए. हम लोग श्री राम वाले लोग नहीं हैं, हम लोग सियाराम वाले लोग हैं.

महागठबंधन और बीजेपी दोनों चुनावी तैयारी में जुटी

वहीं, बिहार में आरजेडी नेता रघुवंश सिंह के देहांत के बाद राजपूत समाज के एक कद्दावर नेता आनंद मोहन से महागठबंधन की आशाएं अब जुड़ी हुई हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव में आनंद मोहन की रिहाई से महागठबंधन को कितना फायदा मिलेगा, ये तो चुनाव बाद ही पता चलेगा, लेकिन 2024 की चुनावी समर की तैयारियों में महागठबंधन और बीजेपी अभी से जुट गई है.

मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि डीएम जी. कृष्णैया की हत्या 5 दिसंबर 1994 को हुई थी. आनंद मोहन सिंह पर यह आरोप साबित हुआ था कि उन्होंने भीड़ को उकसाया. इस मामले में आनंद मोहन को मौत की सजा सुनाई थी. बाद में पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने सजा को उम्रकैद में बदल दिया. आनंद मोहन ने इस मामले में 17 साल जेल में बिताए और बीते दिनों ही जेल से रिहा हुए थे. आनंद मोहन की रिहाई के बाद लगातार बीजेपी नीतीश सरकार को भी घेरने में लगी थी. इस बीच जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले PK का बड़ा एलान, बता दिया किसकी जीत के लिए लगाएंगे ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget