एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत के सुपौल आने से पहले अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

Mohan Bhagwat Bihar Visit: नेपाल से भारत में प्रवेश करने और भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है. नेपाल से सटे सभी 18 सीमा चौकियों (बीओपी) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है.

Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार (06 मार्च) को सुपौल आने वाले हैं. उनके आगमन को लेकर बिहार में अलर्ट जारी हो गया है. भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मोहन भागवत गुरुवार को वीरपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे. इसे ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) हाई अलर्ट पर है. नेपाल से भारत में प्रवेश करने और भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है.

सीमावर्ती क्षेत्रों में बरती जा रही विशेष सतर्कता 

मोहन भागवत के आगमन को लेकर आरएसएस मुख्यालय में संघ कार्यकर्ताओं और संबंधित इकाइयों की लगातार बैठकें हो रही हैं. वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. एसएसबी 45वीं बटालियन के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. नेपाल से सटे सभी 18 सीमा चौकियों (बीओपी) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है.

आने-जाने वालों पर नजर… वाहनों की हो रही तलाशी

भीमनगर स्थित बीओपी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी दी कि मोहन भागवत के आगमन को देखते हुए सभी सीमा चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है. सुरक्षा के तहत हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की जांच की जा रही है. 

नेपाल से आने वाले व्यक्ति की हो रही पहचान

मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. विशेष रूप से नेपाल से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. कार्यक्रम में नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आवागमन को सुचारू बनाए रखने की योजना बनाई गई है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में चुनाव से पहले RJD का बड़ा दावा- 'BJP लगातार नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है कि…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget