एक्सप्लोरर

Akshara Singh Case: 'मैम! आपको पुलिस ढूंढ रही', अक्षरा के जिम वाले VIDEO पर यूजर्स करने लगे कमेंट्स

Akshara Singh Social Media: कोर्ट में हाजिर होने के लिए पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. शुक्रवार को उन्होंने जब वीडियो शेयर किया तो कमेंट्स की लाइन लग गई.

पटना: भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) की हॉट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर बीते गुरुवार को पुलिस पहुंची थी. यहां कोर्ट में हाजिर होने के लिए पुलिस ने उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया. पूरा मामला एक कार्यक्रम से जुड़ा है जो हाजीपुर में हुआ था. पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला (Ex MLA Munna Shukla) के घर साल 2021 में कार्यक्रम हुआ था. उसी मामले में नोटिस चस्पा किया गया है. शुक्रवार को जब अक्षरा सिंह ने जिम वाला अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो यूजर्स नोटिस वाले मामले पर भी कमेंट करने लगे.

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अक्षरा सिंह ने सलीम मर्चेंट को टैग करते हुए लिखा- चैलेंज एक्सेप्टेड सर, लेकिन शूटिंग के कारण थोड़ी देर हो गई. इधर अक्षरा के टैग पर सलीम ने तो जवाब दिया ही लेकिन यूजर्स भी खूब कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा- "मैम आपको पुलिस ढूंढ रही है, आप कहां लापता हैं??" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- "रोज रोज एक्सरसाइज होता है या एक दिन बस फोटो रील्स शूट करने के लिए?"

ये है पूरा मामला?

बता दें कि 23 अप्रैल 2021 को लालगंज (वैशाली) में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार था. इसी मौके पर भोजपुरी की सुपरस्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह को भी बुलाया गया था. रात भर पार्टी चली थी. उस वक्त कोरोना के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी लेकिन कोई पालन नहीं हुआ. इस दौरान मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी ने भी जमकर ठुमके लगाए थे. इस मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी.

इतना ही नहीं बल्कि बाहुबली नेता के बॉडीगार्ड ने तमाम हदें पार कर पुलिस की वर्दी में कार्बाइन से फायरिंग भी की थी. इसी मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसको लेकर बीते गुरुवार को पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर इश्तेहार चस्पा किया है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, घर पहुंची पुलिस, VIDEO देख मामला समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget