एक्सप्लोरर

अरशद मदनी के बयान के बाद अख्तरुल ईमान का बड़ा बयान, CM नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए?

Waqf Board Bill: अख्तरुल ईमान ने कहा कि एकतरफा तौर पर जो मुसलमानों पर कार्रवाई हो रही है, जितने भी बुलडोजर लगे हैं सब मुसलमानों के घर पर चले हैं. गोलियां मुसलमानों के सीने पर लग रही हैं.

Bihar News: वक्फ बोर्ड बिल को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सोमवार (24 नवंबर) को बड़ा बयान दिया है. वे एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला किया. कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ भी हैं, मुसलमानों को कहते हैं कि हितैषी भी हैं. दोहरा चरित्र नहीं चलेगा. अभी पूरे तौर पर इस बिल की मंजूरी का मामला फंसा हुआ है. 

अख्तरुल ईमान ने कहा, "अगर चंद्रबाबू नायडू चाहें और नीतीश कुमार चाहें, जो पिछले दिनों में कहते रहे हैं कि हम चाहते हैं कि इस मुल्क में जम्हूरियत रहे, बाबा साहेब का संविधान रहे, गांधी जी के सपनों का भारत बने, तो यकीनन इससे (वक्फ बोर्ड बिल) मुसलमानों को बड़ा नुकसान पहुंचने वाला है." इसके साथ ही अख्तरुल ईमान ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान का भी समर्थन किया है. 

'90 फीसद मुसलमानों का हुआ नुकसान'

इस सवाल पर कि मौलाना अरशद मदनी ने कहा है कि अगर बिहार सरकार वक्फ बोर्ड पर अपना स्टैंड क्लियर नहीं करती है, नीतीश कुमार मुखर नहीं होते हैं तो बिहार में और देश में जो मुसलमान हैं वो अपना रास्ता खुद तैयार करेंगे. इस पर अख्तरुल ईमान ने कहा, "उन्होंने सही बात कही है. वक्फ बिल में इस मुल्क में मुसलमानों की गर्दनें काटी गईं. तमाम रिपोर्ट पढ़ लीजिए. तमाम रिपोर्ट में छनकर यही बात आती है कि 90 फीसद मुसलमानों का नुकसान हुआ है." 

अख्तरुल ईमान ने कहा, "मोदी जी जो कहते हैं 'सबका साथ, सबका विकास' तो ये कैसा 'सबका साथ, सबका विकास' है? न्यास परिषद है, दूसरे धर्म हैं, दूसरे धर्मस्थल हैं, दूसरे धर्मग्रंथ हैं, दूसरे धर्मगुरु हैं, दूसरे धर्म की जो जमीन है, हम चाहते हैं उसको भी संरक्षण मिले. एकतरफा तौर पर जो मुसलमानों पर कार्रवाई हो रही है, जितने भी बुलडोजर लगे हैं सब मुसलमानों के घर पर चले हैं. गोलियां मुसलमानों के सीने पर लग रही हैं." 

आगे उन्होंने कहा, "मस्जिदें मुसलमानों की छीनी जा रही हैं. ये मुल्क किधर जा रहा है? अब तो मुसलमानों को फैसला करना पड़ेगा या मुंह पर पट्टी बांध लेनी पड़ेगी. गर्दन झुका देनी पड़ेगी या अपने हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक अंदाज में लड़ाई लड़नी पड़ेगी. एक बाबरी मस्जिद टूटी है तो मुसलमान इतना रंजीदा है और इससे तो हजारों मस्जिदें हमारी बंद हो जाएंगी. कब्रिस्तानों में लोगों को दफनाना मुश्किल होगा इसलिए. मौलाना अरशद मदनी ने जो कुछ कहा है यकीनन उन्होंने सही कहा है." 

यह भी पढ़ें- 'पहले बाबरी, फिर ज्ञानवापी और अब जामा मस्जिद', संभल हिंसा पर क्या बोले मौलाना अरशद मदनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget