एक्सप्लोरर

VIDEO: नीतीश के लिए शायर क्यों बने अख्तरुल ईमान? AIMIM के विधायक ने कहा- हमारे क्षेत्र का भी विकास कीजिए

Bihar Politics: 10 फरवरी को नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया जाने वाले हैं. इससे पहले अख्तरुल ईमान ने वीडियो संदेश जारी किया है. इसमें वे शायरी भी बोल रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) इन दिनों समाधान यात्रा (Samdhan Yatra) के तहत जिलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं. 10 फरवरी शुक्रवार को नीतीश कुमार इस यात्रा के तहत पूर्णिया जाने वाले हैं. यात्रा से पहले एआईएमआईएम (AIMIM) के विधायक अख्तरुल ईमान (Akhtarul Iman) ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र अमौर आने का न्योता दिया है. कहा कि हमारे क्षेत्र में भी आइए. हमारे क्षेत्र में अंधेरा है. यहां भी रोशनी जलाइए.

नीतीश कुमार को न्योता देते समय शायर भी बन गए. अपने शायराना अंदाज विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि नीतीश कुमार सीमांचल आ रहे हैं. पूर्णिया में समाधान यात्रा के तहत आ रहे हैं. ऐसी सूचना मिली है. इस शुभ अवसर पर हम आपका तहे दिल से स्वागत करते हैं. AIMIM विधायक ने कहा- "क्या वादे वफा कुछ तो बता, मेहमान जो हमारे आने वाले हैं, कलियां न बिछाना राहों में, हम पलके बिछाने वाले हैं." 

...कोई चिराग जलाओ तो बात बने

एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि आप (नीतीश कुमार) पूर्णिया के पश्चिमी क्षेत्रों के दौरे पर जा रहे हैं. मैं आपसे विनती करना चाहता हूं, जहां पहले से ही रोशनी है वहां चिराग जलाने से क्या फायदा. अंधेरे में कोई चिराग जलाओ तो बात बने. अख्तरुल ईमान ने कहा कि पूर्णिया में यदि कोई समस्याओं से घिरा हुआ क्षेत्र है तो वह अमौर और बाईसा है. वहां के विस्थापित लोग, वहां की कटी हुई बस्तियां, वहां के टूटते हुए पुल, वहां के लोगों को बड़ी आशा है आपसे. काश आप वहां का दौरा करते तो, वहां के सरजमी पर कुछ इंकलाब पैदा होता.

विधायक ने दिया डॉक्टर का उदाहरण

अपने वीडियो में अख्तरुल ईमान ने डॉक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी कोई हॉस्पिटल में पहुंचता है तो सबसे पहले क्रिटिकल पेशेंट को डॉक्टर देखता है. मां भी अपने सभी बच्चों से प्रेम करती है लेकिन, जो बीमार बच्चा होता है उसके सिर पर हाथ रखती है. उम्मीद है कि आप आएंगे तो अमौर और बाईसा जाएंगे. इंसाफ मिलेगा. आप इंसाफ के साथ तरक्की का दावा करने वाले मुख्यमंत्री हैं.

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi Yatra: जीतन राम मांझी करेंगे 'गरीब संपर्क यात्रा', नवादा से होगी शुरुआत, जानिए पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget