एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में साइकिल से विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, कही ये बात

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग चुनाव आने पर प्रचार करते हैं कि महंगाई चरम पर है और हम इसे कम करेंगे. लेकिन कम करने के बजाय लगातार समय-समय पर जरूरी सामानों के कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है.

पटना: देश भर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को बजट सत्र के छठे दिन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आज पूरे देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है. पेट्रोल-डीजल और गैस का दाम बेतहाशा बढ़ रहा है.

भौजाई बन गई है महंगाई

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग पहले गाना गाते थे कि महंगाई डायन खाई जात है. लेकिन आज महंगाई इनकी भौजाई बनी हुई है. आज महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है.

किसानों को परेशान करने के लिए बढ़ाई कीमत

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने के मुख्य मकसद किसानों को किसी तरह से तंग किया जाना है. उनपर हमला करने की नियत से ये किया गया है. देश वैसे ही बेरोजगारी का केंद्र बनता जा रहा है. ऐसे में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, इससे आम आदमी जीना और घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है.

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग चुनाव आने पर प्रचार करते हैं कि महंगाई चरम पर है और हम इसे कम करेंगे. लेकिन कम करने के बजाय लगातार समय-समय पर जरूरी सामानों के कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. वो भी उस समय जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत सस्ती है.

सीएम नीतीश के पास नहीं है जवाब

सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने भी टैक्स बढ़ा दिया है. इस विषय पर मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं रहता. ऐसे में आम जनता के समस्या को देखते हुए सिम्बोलिक रूप से हमलोग साइकिल मार्च कर रहे हैं. इससे पहले ट्रैक्टर भी हमने चलाया था. पेट्रोल की कीमत के सेंचुरी लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सेंचुरी हो ही गयी है.

यह भी पढ़ें -

सुशील मोदी का आरोप- शराब माफिया के साथ है राहुल गांधी की कांग्रेस, कर रही राजनीतिक मदद तारकिशोर प्रसाद बोले- बिहार में युवा शक्ति के विकास के साथ मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget