एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, देर रात छापेमारी कर जब्त किए कई सिलिंडर

मोहनिया एएसडीएम ने बताया ऑक्सीजन के सिलेंडरों की तलाश में छापामारी की जा रही है. सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. बीती रात शहर के अलग-अलग इलाकों में लगभग 25 ठिकानों पर छापामारी की गई. इस दौरान एक दुकान को सील किया गया.

कैमूर: बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है. लेकिन, मांग के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति की नहीं हो पा रही है. इधर, कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ बीती रात बिहार के कैमूर जिले में प्रशासन का डंडा चला.

15 ऑक्सीजन सिलेंडर किया जब्त 

अवैध रूप से रखे गए ऑक्सीजन सिलेंडर की तलाश में मोहनिया अनुमंडल प्रशासन ने देर रात शहर के अलग-अलग इलाकों में लगभग 25 ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान एक दुकान को सील किया गया. वहीं, 15 ऑक्सीजन सिलेंडरों को जब्त किया गया. इनमें से पांच सिलिंडर भरे हुए थे. 

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण से हो रहे मौतों के आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने जिले भर में मौजूद ऑक्सीजन सिलिंडरों पर कंट्रोल रखने का फैसला लिया है, ताकि समय पर लोगों की जान बचाई जा सके. साथ ही कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कसी जा सके. इसी अभियान के तहत कई मोटर गैराज से ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए हैं. वहीं, मोहनिया एएसडीएम की अध्यक्षता में जिले भर में छापामारी जारी है. छापेमारी टीम में मोहनिया सीओ, मोहनिया थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं.

एसडीएम ने कही येे बात

इस संबंध में मोहनिया एएसडीएम ने बताया ऑक्सीजन के सिलेंडरों की तलाश में छापामारी की जा रही है. सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, कालाबाजारी की बात से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी इसकी सूचना नहीं मिली है. अगर  कालाबाजारी की सूचना मिलती है या कोई शिकायत करता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया की एक दुकान को सील किया गया है, आगे कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. ऑक्सीजन की किल्लत पर उन्होंने कहा कि किल्लत है, इसी वजह से कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोरोना मरीज के शव को ले जाने के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर, घसीटते हुए घाट तक ले गए कर्मी

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना से 68 और लोगों की मौत, 12795 नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget