एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में ACB की टीम ने देर रात तक की छापेमारी, इनकम टैक्स कार्यालय से ITO को घूस लेते किया गिरफ्तार

Nalanda ACB Raid: एसीबी की टीम आईटीओ धर्मेंद्र कुमार और शिकायतकर्ता विजेंद्र कुमार दोनों को अपने साथ लेकर पटना चली गई. छह से सात घंटे तक छापेमारी हुई है.

नालंदा: बिहारशरीफ मुख्यालय के अस्पताल चौक स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में गुरुवार (17 अगस्त) की देर रात तक एसीबी की टीम ने छापेमारी की. कार्यालय में जब एक-एक कर करीब दस लोग इनकम टैक्स कार्यालय में अचानक दाखिल हुए तो उस समय अफरातफरी मच गई. इनकम टैक्स विभाग में तैनात गार्ड को बिना कुछ बताए सीधे ये लोग आईटीओ के चैंबर में प्रवेश कर गए. बाद में पता चला की एसीबी की टीम छापेमारी करने पहुंची है.

अधिकारी ले रहा था 10 हजार रुपये घूस

वहीं इस कार्यालय के कर्मियों को जैसे ही भनक लगी कि एसीबी की टीम है तो कर्मी कार्यालय से बाहर निकल गए. टीम के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के एकंगरसराय के विजेंद्र प्रसाद के द्वारा घूस मांगने के मामले में शिकायत की गई थी. इसी शिकायत पर एसीबी की टीम बिहारशरीफ पहुंची. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने इनकम टैक्स कार्यालय में पदस्थापित आईटीओ धर्मेंद्र कुमार को रंगे हाथों दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.

छह से सात घंटे तक छापेमारी करती रही टीम

एसीबी की टीम शाम में पहुंची थी. जिस समय टीम के अधिकारी ऑफिस पहुंचे थे उस समय शिकायतकर्ता आईटीओ के चैंबर में ही मौजूद था. हालांकि कैमरे पर बोलने से टीम के अधिकारी ने परहेज किया है. एसीबी की टीम लगभग छह से सात घंटे तक इनकम टैक्स कार्यलाय में रही. वहीं इस दौरान आईटीओ धर्मेंद्र कुमार के कई दस्तावेज एवं कंप्यूटर को खंगाला गया. एसीबी की टीम आईटीओ धर्मेंद्र कुमार और शिकायतकर्ता विजेंद्र कुमार दोनों को अपने साथ लेकर पटना चली गई.

इस मामले में लहेरी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घूस लेने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने इनकम टैक्स कार्यालय में छापेमारी की है. टीम को शिकायत मिली थी. इसी शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम बिहार शरीफ पहुंची थी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: आज लोकसभा के चुनाव हुए तो बिहार में NDA या I.N.D.I.A? सर्वे में जनता की राय ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget