एक्सप्लोरर

शादी रचाने के लिए गुजरात से कैमूर पहुंची युवती, लॉकडाउन के दौरान चकमा देकर घर भाग आया था प्रेमी

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि प्रेमिका की शिकायत पर आरोपी युवक को बुलाकर पूछताछ किया गया तो युवक ने भी शादी करने की इच्छा जताई, इसके बाद दोनों की मंदिर परिसर में शादी करा दी गई.

कैमूर: जिले में पुलिस की ओर से प्रेमी युगल की मंदिर में शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार गुजरात से युवती अपने प्रेमी से शादी रचाने कर लिए भभुआ पहुंची थी. भभुआ पहुंच कर उसने एसपी दिलनवाज अहमद से अपने प्रेमी कर साथ शादी कराने की गुहार लगाई जिसके बाद जिले के महिला थाना पुलिस ने भभुआ स्थित महा कोटेश्वर मंदिर में प्रेमी युगल की पुलिस की देखरेख में शादी कराई.

शादी रचाने के लिए गुजरात से कैमूर पहुंची युवती, लॉकडाउन के दौरान चकमा देकर घर भाग आया था प्रेमी

मिली जानकारी अनुसार युवक और युवती दोनों गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करते थे. जब लॉकडाउन लगा तो लड़का वहां से भाग गया. ऐसे में युवती ने कल कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के पास इस संबंध में शिकायत की. उसने कहा कि गुजरात में उसके साथ काम करने वाले भभुआ के युवक अंकित ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया. फिर जब शादी करने की बात आई तो उसने इनकार कर दिया.

ऐसे में कैमूर एसपी के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस ने आरोपी युवक अंकित कुमार को पकड़ कर जब पूछताछ किया तो लड़का भी शादी करने के लिए तैयार हो गया, जिसके बाद महिला थाना भभुआ में स्थित महा कोटेश्वर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई.

प्रेमी युगल ने बताया हम दोनों लोग एक साथ गुजरात के कंपनी में काम करते थे. वहीं दोनों में प्रेम हो गया. प्रेम संबंध में होने की वजह से अंकित ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन जब शादी करने के बात आई तो वह वहां से निकल गया, जिसके बाद पुलिस का सहारा लेकर युवती को शादी करनी पड़ी.

इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि प्रेमिका की शिकायत पर आरोपी युवक को बुलाकर पूछताछ किया गया तो युवक ने भी शादी करने की इच्छा जताई, इसके बाद दोनों की मंदिर परिसर में शादी करा दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samastipur Jamui Case Live: 'समस्तीपुर की घटना के आरोपियों का चिराग पासवान से कनेक्शन...', रोहिणी आचार्य का तंज
'समस्तीपुर की घटना के आरोपियों का चिराग पासवान से कनेक्शन...', रोहिणी आचार्य का तंज
जीतन राम मांझी के 'यादव' वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये गलत है'
जीतन राम मांझी के 'यादव' वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये गलत है'
'ज्ञानेश कुमार को फांसी हो' ECI विवाद पर सासंद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार को फांसी हो' ECI विवाद पर सासंद पप्पू यादव का बड़ा बयान
मोतिहारी में युवक की हत्या, दिल्ली रहता है परिवार, 10 दिन पहले आया था
मोतिहारी में युवक की हत्या, दिल्ली रहता है परिवार, 10 दिन पहले आया था

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा’, राज्य EC दफ्तरों पर कांग्रेस का 25 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन
‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा’, राज्य EC दफ्तरों पर कांग्रेस का 25 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन
अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'
अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का निशाना, 'इन जोकरों को दूसरा...'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
एक दिन में कितने लीटर दूध देती है जर्सी गाय, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करें?
एक दिन में कितने लीटर दूध देती है जर्सी गाय, उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करें?
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
Embed widget