एक्सप्लोरर

70वीं BPSC री-एग्जाम मामला: आज पटना हाईकोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, फिर से मिली तारीख

BPSC Protest: पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका के माध्यम से अपील की गई है कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली की जांच की जाए. अब गुरुवार को सुनवाई होगी.

70th BPSC Protest: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज (बुधवार) पटना हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी. एक बार फिर से तारीख मिली है. अब इस याचिका पर कल (16 जनवरी) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

दायर की गई याचिका के माध्यम से अपील की गई है कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली की जांच की जाए. इस मामले में जस्टिस एएस चंदेल की एकल पीठ कल सुनवाई करेगी. बताया जा रहा है कि आज पटना हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश का विदाई समारोह था जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी. कल सुबह 11 बजे सुनवाई होगी.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पिछले साल (2024) 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. बिहार में इसके लिए 912 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे. हालांकि पटना के एक एग्जाम सेंटर (बापू परीक्षा परिसर) पर हंगामे के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद सिर्फ इसी सेंटर की परीक्षा दोबारा ली गई. इस मामले में अभ्यर्थियों का कहना था कि पूरे सेंटर की परीक्षा रद्द हो. परीक्षार्थी अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए. अभी भी पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन जारी है. हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम हो गई है.

इस पूरे विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया. इसमें सांसद पप्पू यादव समेत जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी कूद पड़े. विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी साथ मिला. कई प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल से मुलाकात की. हालांकि बीपीएससी ने साफ कर दिया कि कोई अनियमितता नहीं हुई है और परीक्षा दोबारा नहीं होगी. इस बीच पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी हुआ. प्रशांत किशोर दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठ गए. वे अभी तक आमरण अनशन पर हैं. अब देखना होगा कि पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होती है तो क्या कुछ निर्णय होता है.

यह भी पढ़ें- RJD के बागी विधायक के आवास पर भोज में पहुंचे CM नीतीश कुमार, आनंद मोहन ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget