एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत, आरा की घटना

Bihar News: घटना आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव की है. एक पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar News: बिहार के आरा में मंगलवार (11 मार्च, 2025) की रात दो बेटों और दो बेटियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी जहर खा लिया. एक ही परिवार के पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई है. पिता और एक 10 साल के बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेनवलिया गांव की है. एक पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है.

बताया जाता है कि अचानक जब सबकी तबीयत खराब हुई और घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी तो पड़ोसी पहुंचे. दरवाजे को तोड़कर सबको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि इन्हें पटना ना ले जाकर बाबू बाजार स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

इलाज के दौरान अरविंद कुमार की 5 वर्षीय बेटी पलक, 7 वर्षीय बेटा टोनी कुमार और 13 वर्षीय बेटी नंदनी कुमारी की मौत हो गई. 40 वर्षीय अरविंद कुमार और उनके 10 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार का इलाज चल रहा है. बता दें कि यहां उम्र करीब में दिया गया है. 

पूड़ी खिलाने के बाद सबको दूध दिया और…

आदर्श ने बताया कि उसकी मां की मौत आठ महीने पहले बीमारी के कारण हो गई थी. पिता अंदर से टूट गए थे. कुछ दिनों के बाद से वो बेनवलिया बाजार में एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने लगे. रात में हम लोगों को पूड़ी खिलाया. उसके बाद सभी को एक-एक ग्लास दूध दिया था. उन्होंने खुद भी दूध लिया था. कुछ देर बाद उल्टी होने लगी. पेट में दर्द होने लगा. घर पर कोई नहीं था. 

ग्रामीण गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि गांव में बारात आई थी. सभी लोग उसी में शामिल होने के लिए गए थे. इसी बीच अरविंद के भतीजे ने फोन किया कि सबकी तबीयत खराब हो गई है. आरा लेकर जा रहे हैं. आरा आने के बाद सूचना मिली कि सबने जहर खाया है. कहा कि अरविंद की पत्नी का देहांत होने के बाद वो दुकान चलाता था. बच्चों को दुकान पर बैठाकर पढ़ाई भी करवाता था. 

निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शिव नारायण सिंह ने बताया कि सभी मरीज आरा सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद आए हैं. कौन सा जहर का सेवन किया है जांच के लिए भेजा गया है. 

यह भी पढ़ें- आरा तनिष्क लूटकांड: 25 नहीं 10 करोड़ 9 लाख की ज्वेलरी लेकर भागे थे लुटेरे, 6 बदमाशों में से 2 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget