एक्सप्लोरर

बिहार में 38 या 40 जिले? प्रशांत किशोर के बयान पर बवाल के बाद पार्टी ने दी सफाई, पप्पू यादव भी बीच में कूदे

Bihar News: जन सुराज पार्टी की ओर से कहा गया कि बिहार में 38 जिलों के साथ बगहा और नवगछिया दो और जिले हैं, जिन्हें पुलिस जिला कहा जाता है. पढ़िए उधर सांसद पप्पू यादव ने क्या कुछ कहा है.

बिहार में अब कुल कितने जिले हैं इसको लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत की ओर से यह कहा गया कि राहुल गांधी को बिहार के 40 जिलों का नाम नहीं पता होगा. पीके ने जैसे ही यह बयान दिया और मीडिया में खबर चली तो लोग भी सोचने लगे कि 38 जिलों वाले राज्य में 40 जिले कैसे हो गए? प्रशांत किशोर को लोग ट्रोल करने लगे तो पार्टी की ओर से मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को सफाई दी गई.

जन सुराज पार्टी के एक्स हैंडल से इस पूरे मामले में कहा गया कि बिहार में 38 जिलों के साथ बगहा और नवगछिया दो और जिले हैं, जिन्हें पुलिस जिला कहा जाता है! जन सुराज की ओर से जवाब आते ही यूजर्स भी मजे लेने लगे. एक यूजर ने जवाब दिया, "सुनिए जब बात जिले की होगी तो 38 ही उत्तर होगा. इधर-उधर से जोड़-तोड़ कर सरकार बनती है. फैक्ट नहीं बदलता."

एक यूजर ने लिखा, "पुलिस जिला कोई जिला नहीं होता है, राजस्व जिला ही जिला कहलाता है." एक और यूजर ने लिखा, "प्रशांत किशोर जी आप ने ही कहा था कि अगर 10-20 विधायक जीते तो वे अपने भविष्य का निर्णय लेने के लिए आजाद होंगे, जबकि आपका सामना इसी राहुल गांधी से है जिन्हें बिहार के 40 जिले नहीं मालूम."

सांसद पप्पू यादव ने भी बोला हमला

38 और 40 जिला वाला विवाद इतना बढ़ा कि सांसद पप्पू यादव भी इसमें कूद गए. मंगलवार की शाम पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल से इस संबंध में लिखा है, "बिहार में 38 ही जिला है, फिर बिहार में शराबबंदी है, कोई पीके कैसे दो और जिला बना दिया, नीतीश जी का सच में कुछ नहीं चलता है क्या? उनका स्वयंभू वारिस शराबबंदी में भी पीके बिहार में चालीस जिला बना दिया!"

यह भी पढ़ें- …तो रंजू देवी ने झूठ बोला! राहुल गांधी के सामने क्यों कहा वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? जानिए

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget