एक्सप्लोरर

Bihar News: छपरा में बड़ा हादसा, सरयू नदी में नाव पलटी, सात लोगों के लापता होने की सूचना, दो लोगों की हुई मौत

Chhapra News: मामला मांझी के मटियार के पास सरयू नदी में नाव पलट गई. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.

छपरा: जिले के मांझी में एक बड़ा नाव हादसा होने की सूचना मिली है. बुधवार की देर शाम सरयू नदी में भरी नाव पलट गई. नाव पर 18 लोग सवार थे. घटना में दो लोगों की मौत हो गई. सात लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसान दियारा से खेती अपने घर की ओर रहे थे. लौटने के क्रम में नाव की क्षमता से ज्यादा लोग नाव पर सवार हो गए थे, जिसके कारण नाव पानी में भरने लगा और देखते ही देखते नाव पलट गई. मृतकों की पहचान फुल कुमारी देवी, तारा देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में यह भी बताया जाता है कि नाव पर ज्यादातर महिलाएं सवार थी.

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार दियारा से खेती करके लोग लौट रहे थे. मांझी के मटियारी यह बड़ा नाव हादसा हुआ है. इस नाव पर बताया जा रहा है कि 18 से अधिक लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला जा रहा है. शाम की समय की घटना है. इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.

स्थानीय गोताखोर तलाश करने में जुटे हुए हैं

इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. सभी मौके पर पहुंचे हुए हैं. घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है. गांव के लोग अभी तलाश में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. अंधेरा ज्यादा होने की वजह से नदीं में तलाश करने में परेशानी हो रही है. एसडीआरएफ की टीम अभी तक नहीं पहुंची है. इस घटना के बाद स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश करने में जुटे हुए हैं.

ज्यादातर महिलाएं नाव पर सवार थीं- डीएम

घटना के संबंध में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि कुल 18 लोग नाव पर सवार थे. वहीं, 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हादसे में 7 लोग अभी लापता हैं. 2 महिलाओं की मौत हो गई हैं. 2 पुरूष और 5 महिलाएं लापता है. घटना के संबंध में जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं नाव पर सवार थीं,  जिनकी खोजबीन की जा रही है. घटना शाम करीब  6:00 बजे मटियार घाट पर हुई है. बोट जाता हैं वापस खेती करके आ रहा था, जो खेती करने जाती थी उसमें ज्यादातर महिलाएं थी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहटा में बालू माफिया के फायरिंग कांड पर खनन मंत्री की दो टूक, कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget