एक्सप्लोरर

14 बार नेशनल और 12 बार स्टेट खेल चुकी 'दंगल गर्ल' झेल रही आर्थिक तंगी, सरकार से मदद की उम्मीद

अन्नु गुप्ता ‘बिहार कुमारी’ का खिताब जीत चुकी हैं. खिलाड़ी के साथ-साथ वे बिहार के कोच के तौर पर भी सेवा दे चुकी हैं.

कैमूर: देशभर में बिहार और कैमूर का नाम रौशन करने वाली दंगल गर्ल अन्नू गुप्ता आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं. वो 14 बार नेशनल लेवल पर पार्टिसिपेट कर चुकी हैं और 12 बार स्टेट में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. अन्नू गुप्ता ने कम उम्र में कुश्ती में रुचि दिखाई थी, जिसमें उसे परिवार का भी साथ मिला था. गांव में लड़कियों के लिए व्यामशाला नहीं होने के बावजूद, बिना व्यायामशाला के ही अन्नू ने खेतों में लड़कों के साथ दंगल का अभ्यास करती थीं.

अन्नू गुप्ता दो बार कोच बन कर बिहार का नेतृत्व कर चुकी है. 25 अगस्त 2019 को उसने "बिहार कुमारी" का भी खिताब जीता था. वहीं 29 फरवरी को उसे "कैमूर केसरी" के उपाधि से भी नवाजा गया है. इतनी प्रतिभा होने के बावजूद आज अन्नू आर्थिक तंगी के कारण बदहाल जिंदगी जी रही हैं. उनके पिता टीवी रोग से पीड़ित हैं. घर में बड़ा भाई है लेकिन वह परिवार से अलग रहता है. ऐसे में अन्नू अपनी छोटी बहन, मां और पिता के साथ रहती हैं. वहीं घर की सारी जिम्मेदारी अन्नू के कंधों पर ही है.

जानकारी के अनुसार अन्नू के घर में किराना का छोटा सा दुकान है जो उनकी छोटी बहन चलाती है. उससे घर का कुछ खर्च निकल पाता है. वहीं अन्नू घर चलाने के लिए अपने घर के सामने सड़क पर पेट्रोल बेचती हैं. फिर भी पहलवानी लड़ने के लिए अपने डाइट का प्रबंध नहीं कर पाती हैं.

अन्नू गुप्ता ने बताया, "मुझे दंगल में रुचि थी, इसलिए मैंने दंगल को ही अपना कैरियर चुना. बहुत अच्छा कर भी रही थी. 14 बार नेशनल में पार्टिसिपेट किया. 12 बार स्टेट में गोल्ड मेडल जीती, दो बार बिहार से कोच बन कर गई लेकिन मुझे कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली."

इसके साथ ही उन्होंने बताया, "लड़कियों के लिए व्यायामशाला नहीं होने के बावजूद भी मैंने इतना कुछ किया. लेकिन अब सरकार से मदद की गुहार लगा रही हूं क्योंकि अगर सरकार मुझे सपोर्ट नहीं करेगी तो मेरी प्रतिभा यहीं पर दम तोड़ देगी. पिता टीवी के पेशेंट होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं. घर का खर्च चलाने के लिए मैंने पेट्रोल बेचना शुरू किया उससे भी जब पैसे नहीं मिले तो मैंने एक ब्यूटी पार्लर खोली लेकिन ग्रामीण इलाका होने के कारण वो भी नहीं चल पा रहा है. अब सारी उम्मीदें सरकार पर टिकी हैं."

अन्नू की मां ने बताया, "बेटी बहुत होनहार है लेकिन हम लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि हम लोग हर चीज की व्यवस्था करा दें. अगर सरकार कुछ मदद करे तो यह बिहार का नाम रोशन कर सकती है." वहीं अन्नू के पिता ने बताया, " मैं टीवी का पेशेंट हूं. घर के लिए चाह कर भी कुछ नहीं कर पाता. अब सरकार से ही मदद की उम्मीद है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget