एक्सप्लोरर

बिहारः गोपालगंज में 1.73 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार, फ्रंटलाइन वर्कर भी वंचित  

गोपालगंज में अभी तक सात हजार 179 फ्रंट लाइन वर्करों ने नहीं ली दूसरी डोज.97 हजार 153 महिलाएं और एक लाख 27 हजार 916 पुरुषों ने ही ली है वैक्सीन.

गोपालगंजः जिले में दो लाख 66 हजार 456 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है. इनमें से दो लाख 20 हजार 114 लोगों ने पहली डोज ली है. टीके की दूसरी डोज के लिए एक लाख 73 हजार 772 लोगों को इंतजार है. अभी तक सात हजार 179 फ्रंट लाइन वर्करों ने दूसरी डोज नहीं ली है. इनका समय भी पूरा हो चुका है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 14 प्रखंड की 234 पंचायत और पांच नगर निकाय वाले गोपालगंज जिले में 46 हजार 342 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज लगाई गई है.

60 साल से अधिक उम्र के 84 हजार 118 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. वहीं, 45 से 60 साल के 78 हजार 768 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. शहरी क्षेत्र में 18 से 44 साल के युवाओं को वैक्सीन नहीं लग रही है. ग्रामीण इलाकों में सिर्फ बाढ़ प्रभावित कुचायकोट, सदर प्रखंड, मांझा, बरौली, सिधवलिया व बैकुंठपुर के कुछ चिन्हित इलाकों में ही 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र के लोगों को ऑन स्पॉट वैक्सीन लगाई जा रही है. एक सप्ताह बाद गंडक नदी का पानी निचले इलाके में फैलने लगेगा, ऐसे में उन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करा पाना मुश्किल साबित होगा.

26 किन्नरों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

वैक्सीनेशन के शुरू होते ही किन्नरों ने वैक्सीनेशन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगवाकर यह संदेश दिया कि वैक्सीनेशन में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. 26 किन्नरों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाकर स्वयं को सुरक्षित कर लिया है. किन्नरों के वैक्सीनेशन से जिले को एक संदेश जरूर मिला, लेकिन किन्नरों की संख्या गोपालगंज में काफी कम है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किन्नरों की संख्या 73 के आसपास ही है.

18 प्लस वालों में किसी को दूसरी डोज नहीं

18 प्लस वाले युवाओं में किसी को अभी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहली डोज मई में देने के बाद दूसरी डोज के लिए 28 दिनों का अंतराल दिया था, लेकिन बाद में वैक्सीन की किल्लत होने पर दूसरी डोज की अवधि बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह कर दी गई जिसके कारण दूसरी डोज की वैक्सीन अभी किसी भी युवा को नहीं मिल सकी है. विभाग के मुताबिक करीब 46 हजार युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है.

97 हजार महिलाओं ने लगवाई वैक्सीन

वैक्सीनेशन में जिस तरह से आधी-आबादी पीछे है उससे साफ जाहिर हो रहा है कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के प्रति आधी-आबादी गंभीर नहीं हैं. अभी तक जिले में 97 हजार 153 महिलाओं का ही वैक्सीनेशन हो पाया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक लाख 27 हजार 916 पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई है. इसके अनुरुप महिलाओं को एक लाख से भी कम वैक्सीन लगी है.

सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र महतो ने कहा कि वैक्सीन सबको जरूरी है. कोरोना का टीका फ्री है. टीके के प्रति भ्रांतियों से दूर हों. यह पूरी तरह सुरक्षित है. कहा कि आधार कार्ड व मोबाइल नंबर दर्ज करा टीका लगवा सकते हैं. दूसरी डोज का समय आने पर ही वैक्सीन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- 

बक्सरः गंगा के पानी ने बढ़ाई चिंता, नहाने से भी डर रहे लोग; श्रद्धा के नाम पर छिड़क रहे जल

हाजीपुरः घर से बुलाकर दबंगों ने की युवक की हत्या, तीन दिनों के बाद पोखर में मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget