एक्सप्लोरर

Bihar: इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा प्लान, गांव-गांव जाकर करेगी ये काम

Bihar BJP On Emergency: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बीजेपी ने बिहार से बड़े अभियान की शुरुआत की है. बीजेपी 28 जून तक आपातकाल के समय की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

Bihar News: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पटना में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया. इसे 'आपातकाल का काला अध्याय' नाम दिया गया. विधानसभा के विस्तारित भवन में हुए इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए. इसके साथ ही पार्टी ने ऐलान किया कि अब पूरे बिहार में 25 से 28 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आपातकाल के समय की सच्चाई लोगों तक पहुंचाई जाएगी.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई नेता मौजूद रहे. सभी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखे हमले किए और आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया.

पत्रकारों को जेल भेजा गया, आजादी छीनी गई- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "हम उस काले दौर को याद कर रहे हैं, जब प्रेस की आजादी खत्म कर दी गई थी. बिना केस दर्ज किए पत्रकारों को जेल भेजा गया. उस समय कांग्रेस ने बार-बार राष्ट्रपति शासन का गलत इस्तेमाल किया. लेकिन, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है. ये बात कांग्रेस और आरजेडी को पसंद नहीं आती."

कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला- मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन 1975 में कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया. उन्होंने कहा, "इंदिरा गांधी ने अपनी हार छुपाने के लिए पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया. उस समय विपक्ष की आवाज दबा दी गई, लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया. कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया और चुनाव में धोखा किया."

हर जिले में होंगे कार्यक्रम

बीजेपी की ओर से बताया गया कि 25 से 28 जून तक पूरे बिहार के हर जिले में कार्यक्रम होंगे. इन आयोजनों में युवाओं को बताया जाएगा कि 1975 में देश में क्या हुआ था. पार्टी का कहना है कि आज की पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कैसे उस दौर में लोकतंत्र खतरे में पड़ गया था.

बीजेपी नेताओं ने साफ कर दिया कि इस काले अध्याय को वे हर गांव और हर घर तक ले जाएंगे, ताकि लोग जान सकें कि किस तरह एक पार्टी ने देश को अपनी सत्ता बचाने के लिए आपातकाल की आग में झोंक दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget