एक्सप्लोरर

क्या बिहार चुनाव में RJD के लिए 'पावर प्लेयर' बनेंगी रोहिणी आचार्य? नीतीश कुमार को घेरने में जुटीं लालू यादव की बेटी

Bihar Election 2025: आरजेडी की रणनीति में इस बार युवा चेहरों और खासकर महिलाओं को आगे लाने की योजना है. रोहिणी को लेकर चर्चा है कि वे किसी अहम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

Bihar Assembly Election 2025: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर सक्रिय राजनीति में जोरदार वापसी की तैयारी में हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण से आरजेडी की उम्मीदवार रहीं रोहिणी अब बिहार विधानसभा चुनाव की संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में हैं. विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

उन्होंने हाल ही में बयान दिया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उनके मुताबिक, 'क्रिमिनल ताकतवर हो गए हैं और पुलिस सिर्फ वनराज की तरह तमाशा देख रही है.' उनके इस बयान से माना जा रहा है कि वह आरजेडी की ओर से प्रमुख चेहरा बन सकती हैं.

तेज प्रताप पर भी लिया स्टैंड

पिछले महीने पार्टी से तेज प्रताप यादव के निष्कासन को लेकर भी रोहिणी ने खुलकर राय दी थी. उन्होंने कहा था, 'पापा हमारे भगवान हैं, पार्टी और परिवार की गरिमा बनाए रखना जरूरी है.' इस बयान से पार्टी में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है और यह साफ हुआ है कि वे संगठनात्मक मुद्दों पर भी स्पष्ट राय रखने लगी हैं.

चुनाव में मिल सकती है अहम भूमिका

आरजेडी की रणनीति में इस बार युवा चेहरों और खासकर महिलाओं को आगे लाने की योजना है. रोहिणी को लेकर चर्चा है कि वे किसी अहम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि, अभी उनके क्षेत्र की घोषणा नहीं हुई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोहिणी यादव वोट बैंक, महिला मतदाता और शहरी युवाओं को जोड़ने की क्षमता रखती हैं.

RJD की सोशल इंजीनियरिंग में भूमिका

पार्टी की अगली रणनीति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने की है. इसमें रोहिणी की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है. लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उनके तेवर और बयानबाजी ने उन्हें चर्चा में बनाए रखा है.

लालू परिवार की सक्रियता बढ़ी

रोहिणी की मौजूदगी केवल बिहार तक सीमित नहीं है. पार्टी अब झारखंड, बंगाल और दिल्ली जैसे राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. ऐसे में रोहिणी की सियासी मौजूदगी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर भी फायदा पहुंचा सकती है.

राजनीति में नई पीढ़ी का चेहरा

आरजेडी अब तेजस्वी यादव के साथ-साथ रोहिणी जैसे नए चेहरों को आगे लाकर पार्टी को युवा और सशक्त छवि देने की दिशा में बढ़ रही है. सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि रोहिणी किस विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
Delhi News: कोर्ट से फरार नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई
दिल्ली: कोर्ट से फरार नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget