एक्सप्लोरर

संविदा प्रणालीः अब चंद्रशेखर आजाद भी विरोध में उतरे, कहा- सरकार करे सीधी भर्ती

भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर भी अब संविदा प्रणाली के विरोध में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को सीधी भर्ती करनी चाहिए.

नोएडा, एजेंसी। भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की नवगठित राजनीतिक पार्टी ने नोएडा प्राधिकरण से श्रमिकों को संविदा पर रखने की प्रणाली समाप्त करने की शनिवार को मांग की. दलित नेता की 'आजाद समाज पार्टी' ने नोएडा प्राधिकरण के संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान यह मांग की. दरअसल, एक सफाईकर्मी ने कथित रूप से नौकरी जाने के डर से अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं.

आजाद ने अपने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सेक्टर छह में प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और सभा को संबोधित किया. पार्टी ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को एक ज्ञापन पत्र भेजकर अपनी मांग से अवगत कराया. आजाद समाज पार्टी की कोर समिति के सदस्य रवींद्र भाटी ने कहा, 'हमारी पार्टी ने मांग की है कि संविदा पर रोजगार की प्रणाली समाप्त की जानी चाहिए और नोएडा प्राधिकरण को कर्मियों की सीधे भर्ती करनी चाहिए.' उन्होंने कहा, 'मृत सफाई कर्मी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए और परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए.'

सपा ने की आर्थिक मदद की मांग उधर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से आत्महत्या करने वाले संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मी के परिवार से मुलाकात की. पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार से उसके परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता दिए जाने की मांग की.

नौकरी जाने के डर से खुदकुशी गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण के लिए काम करने वाला एक कर्मी बुधवार शाम नोएडा के मोरना गांव में अपने घर में मृत पाया गया था. उसके परिवार का दावा है कि वह अपनी नौकरी जाने को लेकर चिंतित था. सपा के स्थानीय नेता रघुवेंद्र दुबे ने कहा, 'हम राज्य सरकार से अपील करते हैं कि वह मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे और परिवार की मदद के लिए 20 लाख रुपए मुआवजा दे.' इस बीच, स्थानीय पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार ने आत्महत्या संबंधी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

ये भी पढ़ेंः

मनोज तिवारी बोले- नोएडा में फिल्म सिटी बनने से देश का सिनेमा दुनिया तक पहुंचेगा प्रयागराज में बोले डिप्टी सीएम मौर्य- यूपी की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, लापरवाही पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget