एक्सप्लोरर

मुरादाबादः बदमाशों ने व्यापारी के उड़ाए 90 हजार, पुलिस कर रही है तलाश

मुरादाबाद में बदमाशों ने व्यापारी से 90 हजार रुपये लूट लिए. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. मुरादाबाद की पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है. जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही उत्तर प्रदेश में क्राइम मुक्त रखने की बात कही थी. लेकिन मुरादाबाद की पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वचनों की लाज नहीं रख पा रही है.

ताजा मामला थाना कटघर क्षेत्र में शाम होते ही हाईवे का है. यहां बदमाशों ने मेडिकल व्यवसायी से 90 हजार रुपये लूट लिए. लूट के बाद बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस के सामने बदमाशों को पकड़ने की चुनौती है. मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अमित कुमार आनंद मीडिया के कैमरे के सामने बचते हुए नजर आए. जब मीडिया ने इस घटना की जानकारी लेनी चाहे तो उन्होंने जांच की बात कह कर अपना दामन बचा लिया.

मुरादाबाद आ रहा था व्यापारी मुरादाबाद जनपद के कटघर क्षेत्र के गागन पर टप्पेबाजों ने एक मेडिकल संचालक से 90 हज़ार लूट लिए. मोहम्मद हाशिम नामक व्यक्ति की थाना मैनाठेर में एक मेडिकल स्टोर है. आज वो अपने भाई शरीफ के साथ अपनी कार से दवा खरीदने मुरादाबाद आ रहा था.

तेल लीक का बनाया बहाना तभी कटघर क्षेत्र की गागन पर बाइक सवार दो युवकों ने उनसे कहा कि आपकी गाड़ी से तेल लीक कर रहा है. जैसे ही कार सवार नीचे उतरे और गाड़ी का बोनेट खोला तभी बदमाश गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश में जुट गए.

ये भी पढ़ेंः

उत्तराखंडः कोविड-19 जांच की 'गलत' रिपोर्ट देने वाली लैब्स पर अब होगी सख्त कार्रवाई कोरोना अपडेटः प्रयागराज में सामने आए 308 नए मामले, पांच लोगों की मौत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget