एक्सप्लोरर

Double Century in ODI: कौन है सबसे कम उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाला बल्लेबाज, ये है टॉप पांच की लिस्ट

वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाना बेहद मुश्किल काम है, लेकिन कई युवा बल्लेबाजों ने इस मुकाम को हासिल किया है. आइए जानते हैं टॉप-5 सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में.

Double Century in ODI: वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. लंबे समय तक सचिन तेंदुलकर का नाबाद 200 रन इस लिस्ट में अकेला रिकॉर्ड था, लेकिन पिछले एक दशक में कई युवा बल्लेबाजों ने इस मुकाम को हासिल किया है. आइए जानते हैं टॉप-5 सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में.

शुभमन गिल - 23 साल 132 दिन 

भारत के युवा ओपनर शुभमन गिल सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 18 जनवरी 2023 को हैदराबाद में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 208 रन की शानदार पारी खेली थी. सिर्फ 23 साल 132 दिन की उम्र में गिल वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए थे. उन्होंने 149 गेंदों पर 19 चौके और 9 छक्के जड़े और 139.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.

ईशान किशन - 24 साल 145 दिन 

10 दिसंबर 2022 को चटगांव में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ डबले सेंचुरी लगाने का कारनामा किया था. उन्होंने 210 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. 24 साल 145 दिन की उम्र में उन्होंने यह करिश्मा किया. इस पारी में 131 गेंदों पर 24 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. इस दौरान ईशान की स्ट्राइक रेट 160.30 की थी और यह अब तक की सबसे तेज डबल सेंचुरी में से एक मानी जाती है.

पथुम निसंका - 25 साल 267 दिन 

श्रीलंका के पथुम निसंका ने 9 फरवरी 2024 को पालेकेले में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 210 रनों की शानदार पारी खेली थी. 25 साल 267 दिन की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 139 गेंदों में 20 चौके और 8 छक्के लगाए और 151.07 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.

रोहित शर्मा - 26 साल 186 दिन 

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 209 रन बनाए थे. 26 साल 186 दिन की उम्र में आया यह रिकॉर्ड उनकी पहली डबल सेंचुरी थी. इस पारी में उन्होंने 132.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज करते हुए 12 चौके और 16 छक्के लगाए थे.

रोहित शर्मा - 27 साल 197 दिन 

13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दोबारा से डबल सेंचुरी लगाने का कारनाम किया था. उन्होंने 152.60 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शानदार 264 रनों की पारी खेली थी. 27 साल 197 दिन की उम्र में आया यह रिकॉर्ड अब तक वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. 173 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget