एक्सप्लोरर

लियोनल मेस्सी को फिर से बार्सिलोना की जर्सी में देखना चाहते हैं कोच ज़ावी, 'अल क्लासिको' के ठीक पहले कही यह बात

बार्सिलोना के कोच ज़ावी हर्नांडेज ने 'अल क्लासिको' के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेसी के लिए बार्सिलोना के दरवाजे खुले हैं.

स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच आज रात डेढ़ बजे भिड़ंत होगी. ला लीगा की यह सबसे बड़ी टक्कर 'अल क्लासिको' के नाम से जानी जाती है. इस खास मैच से पहले बार्सिलोना के कोच ज़ावी हर्नांडेज़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लियोनल मेस्सी को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि मेस्सी के लिए बार्सिलोना के दरवाजे खुले हुए हैं.

गौरतलब है कि पिछले साल मेस्सी बार्सिलोना छोड़कर फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) का हिस्सा बने थे. ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि बार्सिलोना के पास मेस्सी का कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू करने के लिए फंड नहीं था. मेस्सी ने रोते हुए अपने बचपन के क्लब से विदाई ली थी. इसके बाद PSG से खेलते हुए मेस्सी वो कमाल नहीं दिखा सके, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. इधर, बार्सिलोना भी ला लीगा में अपने प्रतिद्वंदी क्लब रियल मैड्रिड से काफी पिछड़ गई है. ऐसे में जब एक पत्रकार ने बार्का कोच ज़ावी से मेस्सी के बारे में सवाल पूछा तो इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'वह इतिहास के महान खिलाड़ी हैं. वह इस क्लब के भी महान खिलाड़ी हैं. उन्होंने अधिकार अर्जित किया है कि उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले रहें.'

ज़ावी ने कहा, 'जब तक मैं कोच हूं उनके लिए दरवाजे खुले हैं. वह जिस दिन भी चाहे इस क्लब में आ सकते हैं. हालांकि उनका PSG से करार है तो इस पर अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. वह चाहे तो यूं ही कभी हमारी ट्रेनिंग देखने आ सकते हैं, मुझसे बात करने आ सकते हैं.'

गौरतलब है कि बार्सिलोना के पूर्व कोच ज़ावी हर्नांडेज़ लंबे वक्त तक मेस्सी के साथ फुटबॉल खेले हैं. इन दोनों ने साथ खेलते हुए बार्सिलोना को कई ट्रॉफियां दिलाई हैं. इनमें ला लीगा के साथ-साथ चैंपियंस लीग जैसे टाइटल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें..

Watch: फिल्म 'बीस्ट' के गाने पर दो इंदौरियों का ठुमका, वेंकटेश और आवेश ने किया जोरदार डांस

एक-दूजे के हुए ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन, होली के दिन की शादी; सामने आई ये खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
एक मैच में 10 गोल... France vs England मुकाबले में बना इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में 44 सालों बाद हुआ ऐसा
एक मैच में 10 गोल... France vs England मुकाबले में बना इतिहास, FIFA वर्ल्ड कप में 44 सालों बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget