एक्सप्लोरर

महिला टी-20 विश्वकप जीतने का सपना टूटा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

भारत ने 2009 और 2010 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाई. ऐसे में तीसरी बार भारत फाइनल में स्थान हासिल करने से चूक गया और एक बार उसकी खिताबी जीत की उम्मीद पर पानी फिर गया.

नई दिल्ली: नटाली स्कीवर (54) और एमी एलेन जोन्स (51) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां खेले गए महिला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया. सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में मिली हार के कारण भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल में स्थान हासिल करने से चूक गई.

भारत ने 2009 और 2010 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाई. ऐसे में तीसरी बार भारत फाइनल में स्थान हासिल करने से चूक गया और एक बार उसकी खिताबी जीत की उम्मीद पर पानी फिर गया. इंग्लैंड ने चौथी पार फाइनल में प्रवेश किया है. उसने इस टूनामेंट के पहले संस्करण में जीत हासिल की थी. हालांकि, 2012 और 2014 में उसे खिताबी मुकाबले में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी. दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19.3 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवाकर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया.

भारत के लिए स्मृति मंधाना (34) ने सबसे अधिक रन बनाए. इसके अलावा, जेमिमाह रोड्रिगेज (26) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इसके अलावा टीम की कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 113 रनों का लक्ष्य दिया. इस पारी में इंग्लैंड के लिए टीम की कप्तान हीथर नाइट ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा, सोफी एक्लेस्टोन और क्रिस्टी जॉर्डन ने दो-दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत भले ही धीमी रही लेकिन स्कीवर और जोन्स के दम पर टीम ने इस लक्ष्य को 17.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया.

इंग्लैंड को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा. राधा यादव की गेंद पर टैमी ब्यूमोंट (1) अरुणधति रेड्डी की गेंद पर लपकी गईं. इसके बाद, सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट (8) ने जोन्स के साथ मिलकर 20 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी अधिक देर तक नहीं टिक पाई. दीप्ति शर्मा ने डेनियल को रोड्रिगेज के ही हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा. एमी ने इसके बाद स्कीवर के साथ टीम की पारी को संभाला. दोनों ने कोई और नुकसान किए बगैर 92 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इंग्लैंड ने 116 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए दीप्ती शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया.

इंग्लैंड का सामना 24 नवम्बर को खिताबी मुकाबले में अब आस्ट्रेलिया से होगा. ऐसे में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया तीसरी बार खिताब के लिए भिड़ेंगे. इससे पहले, महिला टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया ने मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget