एक्सप्लोरर

अब इस बड़े रिकॉर्ड से केवल एक कदम दूर हैं टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मैच में विराट कोहली अगर एक शतक जमा देते हैं तो घरेलू मैदान पर शतक जमाने के मामले में वो सचिन तेंदुलकर के बराबर हो जाएंगे.

मुंबई: विराट कोहली के सामने चाहे जितनी परेशानियों हों वो और निखर कर सामने आते हैं. यही कारण है कि वो एक के बाद एक नामुमकिन कहे जाने वाले रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है.

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से शुरुआत करना चाहेगी. तीन वनडे मैचों की सीरीज में कई रिकॉर्ड बनने और टूटने की उम्मीद जताई जा रही है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मैच में विराट कोहली अगर एक शतक जमा देते हैं तो घरेलू मैदान पर शतक जमाने के मामले में वो सचिन तेंदुलकर के बराबर हो जाएंगे.

वनडे में 49 शतक जमाने वाले तेंदुलकर ने भारत की जमीन पर 20 शतक बनाए हैं. जबकि एकदिवसीय मैच में 43 शतक बना चुके कोहली अभी घरेलू जमीन पर 19 शतक बनाकर खेल रहे हैं.

इसके अलावा विराट कोहली बतौर कप्तान क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने के खिताब से सिर्फ एक सेंचुरी दूर हैं. अभी ये खिताब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के नाम है.

रिकी पोटिंग ने अपने करियर के दौरान बतौर कप्तान 41 शतक जमाए हैं. उन्होंने 376 मैचों की पारी में 41 शतक अपने नाम किये. जबकि कोहली ने 21 एकदिवसीय मैच और 20 टेस्ट मैच में कप्तानी की है.

2019 में कोलकाता में ईंडेन गार्डेन्स मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी बनाकर कोहली रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गये हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जारी मैच में विराट कोहली एक सेंचुरी बना लेते हैं तब बतौर कप्तान ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

वैसे तो बतौर कप्तान अक्सर प्रदर्शन में गिरावट आती है क्योंकि अन्य कामों का भी दवाब होता है लेकिन विराट के केस में उनका प्रदर्शन निखरता जा रहा है और वो एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget