एक्सप्लोरर

क्या है BCCI में आया ब्रोंको टेस्ट, जिसे हर गेंदबाज को 6 मिनट में करना होगा पास; जानें इसके बारे में सबकुछ

What Is Bronco Test: BCCI भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक नया फिटनेस टेस्ट लेकर आया है, जिसका नाम ब्रोंको टेस्ट है. इस टेस्ट को खिलाड़ियों को 6 मिनट में पास करना होगा.

खिलाड़ियों की फिटनेस बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़ा कदम उठाया है. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अब रग्बी से जुड़ा ब्रोंको टेस्ट शुरू किया गया है. यह नया फिटनेस टेस्ट खिलाड़ियों की एरोबिक क्षमता, स्टैमिना और मैच के लिए तैयार रहने की ताकत को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है. खासकर तेज गेंदबाज अब सिर्फ जिम पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी ट्रेनिंग में दौड़ने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा. इस टेस्ट को खिलाड़ियों को 6 मिनट में पास करना होगा.

क्या है ब्रोंको टेस्ट?

ब्रोंको टेस्ट लाने के पीछे, बीसीसीआई की सोच है कि भारतीय खिलाड़ी, जिम में ज्यादा समय न बीता कर, मैदान में ज्यादा दौड़ें. इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में टेस्ट शुरू भी हो गया है.

ब्रोंको टेस्ट में तीन पड़ाव हैं. एक खिलाड़ी को पहले 20 मीटर शटल दौड़ से शुरुआत करनी होगी. इसके बाद 40 मीटर और 60 मीटर की दौड़ करनी होगी. एक सेट में कुल 240 मीटर की दूरी होगी. एक खिलाड़ी को पूरे 5 सेट करने होंगे. जिसकी दूरी 1200 मीटर होगी. खिलाड़ी को बिना रुके इस टेस्ट को 6 मिनट में पास करना होगा.

टीम के कोच एड्रियन लू रॉक्स ने लाया टेस्ट, गंभीर ने जताई सहमति

ब्रोंको टेस्ट का सुझाव टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एंड्रियन ले रॉक्स ने दिया था. भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस पर सहमति जताई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई खिलाड़ियों ने बेंगलुरु जाकर टेस्ट दे भी दिया है.

एक सोर्स ने बताया, “ब्रोंको टेस्ट को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में शुरू किया गया है. भारत के कुछ कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी बेंगलुरु पहुंचे और उन्होंने यह टेस्ट दिया. ब्रोंको टेस्ट का इस्तेमाल खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए एक साफ मानक तय करने के लिए किया जा रहा है. यह भी देखा गया कि भारतीय क्रिकेटर, खासकर तेज गेंदबाज, पर्याप्त दौड़ नहीं लगा रहे थे और जिम में ज्यादा समय बिता रहे थे. खिलाड़ियों को अब साफ कह दिया गया है कि उन्हें अपनी ट्रेनिंग में दौड़ने पर ज्यादा ध्यान देना होगा.”

यह भी पढ़ें-

संजू सैमसन या जितेश शर्मा, कौन है बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज? देखें टी20 में दोनों के कैसे हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
रिटायरमेंट नहीं 2027 का वर्ल्ड कप खेलें रोहित शर्मा, कोच दिनेश लाड ने क्या कुछ कहा पढ़िए
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Fifa World Cup 2026 Final: फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?
फीफा विश्वकप फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी चिंता, दो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, क्या खेल पाएंगे?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget