एक्सप्लोरर

पुणे क्यूरेटर विवाद के बाद विनोद राय ने किया एसीयू का बचाव किया

प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने आज बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई(एसीयू) का बचाव करते हुए कहा कि तीन सदस्यीय टीम हर जगह मौजूद नहीं रह सकती.

नई दिल्ली: प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने आज बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई(एसीयू) का बचाव करते हुए कहा कि तीन सदस्यीय टीम हर जगह मौजूद नहीं रह सकती. इससे पहले बोर्ड ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को कथित तौर पर यह दावा करने पर निलंबित कर दिया कि वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे से पूर्व पिच से छेड़छाड़ कर सकते हैं. आज एक प्रमुख चैनल के स्टिंग आपरेशन में सलगांवकर को सट्टेबाज बनकर आए अंडरकवर रिपोर्टर को यह कहते सुना और देखा गया कि काम हो जाएगा. जबकि वह दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर एमसीए स्टेडियम की पिच पर खड़े थे. राय ने आज यहां कहा, ‘‘सभी तरफ से अनियमितताएं थी इसलिए पूर्ण स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं. एसीयू (पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार इसके प्रमुख हैं) में केवल तीन लोग हैं इसलिए वे हर जगह नहीं जा सकते हैं.’’ बीसीसीआई के बयान में राय ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को देख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं. हमने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे.’’ कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि मीडिया में यह खबर आने के बाद त्वरित कदम उठाए गए. मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि सलगांवकर को रिपोर्टर की जरूरत के मुताबिक पिच से छेड़छाड़ के लिए राजी होते हुए देखा गया . चौधरी ने कहा, ‘‘हमने त्वरित कार्रवाई की और सुनिश्चित किया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से पूर्व कोई कमी नहीं रहे.’’ बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई एमसीए के संपर्क में है और इस मामले के संदर्भ में उचित कदम उठाए गए हैं. बीसीसीआई भविष्य में इस तरह के दुर्व्यवहार के संदर्भ में कड़े कदम उठाना जारी रखेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget