एक्सप्लोरर

US Open 2021: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में अपने नाम किया यूएस ओपन का खिताब

US Open 2021: एम्मा रादुकानू महज 18 साल की उम्र में यूएस ओपन चैंपियन बन गई हैं. फाइनल मुकाबले में रादुकानू ने कनाडा की लीलह को 6-4, 6-3 से मात दी.

US Open 2021: ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू ने 18 साल की उम्र में यूएस ओपन महिला सिंगल्स का फाइनल मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया है. एम्मा रादुकानू ने फाइनल मुकाबले में कनाडा की लीलह फर्नांडीस को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी और यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया. रादुकानू 53 साल बाद यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली ब्रिटेन की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं.

फाइनल मुकाबले में रादुकानू ने लीलह को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया. लीलह ने पहले सेट में रादुकानू को कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सेट जीतने में कामयाबी नहीं मिली. दूसरे सेट में रादुकानू ने जोरदार खेल दिखाते हुए मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया. 

यूएस ओपन के ट्विटर हैंडल की ओर से रादुकानू को खिताब जीतने की बधाई दी गई. इस ट्वीट में कहा गया, ''53 साल का इंतजार खत्म हुआ. रादुकानू 1968 के बाद यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बन गई हैं.''

रादुकानू ने नहीं गंवाया एक भी सेट

2021 के यूएस ओपन में रादुकानू का प्रदर्शन बेहद ही लाजबाव रहा. पूरे टूर्नामेंट के दौरान रादुकानू ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए एक भी सेट नहीं गंवाया. यूएस ओपन 2021 में रादुकानू ने कुल 9 मुकाबले खेले और सभी के अंदर वह सीधे सेटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. यूएस ओपन 2021 में रादुकानू ने कुल मिलाकर 18 सेट अपने नाम किए. 

बता दें कि रादुकानू ने यूएस ओपन के दौरान अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले रादुकानू रैंकिंग में 150वें पायदान पर थीं. रादुकानू इतनी कम रैंकिंग के साथ भी इतिहास रचने में कामयाब रही. फर्नांडीस की रैंकिंग भी 73वीं थीं और उन्होंने भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया. 

IPL 2021: मार्कराम को पहली बार मिला आईपीएल खेलने का मौका, पंजाब किंग्स में मलान की जगह लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: संजू हुए बोल्ड, भारत का तीसरा विकेट गिरा; ईशान-तिलक क्रीज पर मौजूद
LIVE: संजू हुए बोल्ड, भारत का तीसरा विकेट गिरा; ईशान-तिलक क्रीज पर मौजूद
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget