एक्सप्लोरर

अंडर-19 क्रिकेट का अनोखा मैच, जापान की टीम का एक भी बल्लेबाज नहीं छू सका दहाई का आंकड़ा

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को जापान को 41 रनों पर ऑलआउट कर दिया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जापान को 22.5 ओवरों में पवेलियन लौटा दिया.जापान की टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका.मैच में आठ ओवरों में पांच रन देकर चार विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला, जोकि उनके करियर का पहला मैन ऑफ द मैच का है.

ब्लॉमफोनटेन: मौजूदा चैंपियन भारत ने दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को जापान को 10 विकेटों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जापान को 41 रनों पर ढेर कर दिया और फिर 4.5 ओवरों में ही बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत का अगले दौर में पहुंचना लगभग तय है.

भारतीय टीम के लिए यशस्वी जयसवाल ने 18 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 29 और कुमार कुशाग्र ने 11 गेंदों पर दो चौकों के सहारे नाबाद 13 रन बनाए.

इस जीत के बाद ग्रुप-ए में भारतीय टीम दो मैचों से चार अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में मजबूती से शीर्ष स्थान पर कायम हैं. न्यूजीलैंड और जापान एक-एक अंकों के साथ क्रमश : दूसरे और तीसरे नंबर पर है.

पांच रन देकर चार विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई को मिला ''मैन ऑफ द मैच''

मैच में आठ ओवरों में पांच रन देकर चार विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला, जोकि उनके करियर का पहला मैन ऑफ द मैच का है. भारत को ग्रुप-ए में अब अपना तीसरा मैच शुक्रवार को इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है.

भारत ने जापान को 22.5 ओवरों में पवेलियन लौटा दिया

इससे पहले, भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए जापान को 22.5 ओवरों में पवेलियन लौटा दिया. भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच रन देकर चार विकेट लिए जबकि कार्तिक त्यागी को तीन विकेट मिले.

 अंडर-19 विश्व कप में  अब तक बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर 

यह अंडर-19 विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अभी तक का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम स्कोर है. कनाडा और बांग्लादेश भी अंडर-19 विश्व कप में 41-41 रनों पर ऑल आउट हो चुकी हैं.

जापान के शुरूआती दो विकेट पांच रनों के कुल योग पर गिर गए. कप्तान और विकेटकीपर मार्कस थुरगेट एक रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद पांच रन के कुल योग पर ही रवि बिश्नोई ने नील डेट (0) को आउट किया.

सात रन बनाने वाले शू नोगुची का विकेट 14 रन के कुल योग पर गिरा. शू को बिश्नोई ने बोल्ड किया. इसके बाद जापान ने 14 रन के कुल योग पर ही काजुमासा ताकाहाशी (0) का विकेट गंवाया.

19 रन के कुल योग पर इशान फार्टयाल (0) आउट हुए और इसी योग पर एश्ले थुरगेट (0) तथा देबाशीष साहू (0) भी चलते बने.

जापान की टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका. भारत की ओर से आकाश सिंह ने दो और विद्याधर पाटिल ने भी एक विकेट लिया.

भारत अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हरा चुका है, जबकि जापान को अपने पहले मैच से एक अंक मिला था. जापान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरी थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया था.

भारतीय टीम पहुंची ऑकलैंड, विराट कोहली ने शेयर की ये खास तस्वीर फाफ डु प्लेसिस की जगह क्विंटन डी कॉक को मिली दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम की कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget