एक्सप्लोरर

FIFA U-17: स्पेन और इंग्लैंड में होगा खिताबी मुकाबला

अबेल रूईज के दो गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से स्पेन ने यहां पिछली बार के उप विजेता माली को 3-1 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला एक अन्य यूरोपीय टीम इंग्लैंड से होगा.

नवी मुंबई: अबेल रूईज के दो गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से स्पेन ने यहां पिछली बार के उप विजेता माली को 3-1 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला एक अन्य यूरोपीय टीम इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ने इससे पहले कोलकाता में खेले गये पहले सेमीफाइनल में तीन बार के चैंपियन ब्राजील को 3-1 से हराया था. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर है जबकि दो यूरोपीय टीमें फाइनल में पहुंची हैं. स्पेन चौथी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहा. इससे पहले 1991, 2003 और 2007 में फाइनल में पहुंचा था लेकिन तीनों अवसरों पर उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा था. स्पेन मैच में शुरू से ही हावी हो गया था. उसकी तरफ से रूईज ने 19वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया और फिर 43वें मिनट में मैदानी गोल दागा. फेरान टोरेस ने 71वें मिनट में तीसरा गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की. माली की लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की मंशा पूरी नहीं हो पायी. उसकी तरफ से एकमात्र गोल लसाना एनडियाए ने 74वें मिनट में किया. माली को अब तीसरे स्थान के लिये ब्राजील से भिड़ना होगा. स्पेन ने अच्छी शुरूआत की लेकिन माली ने भी जवाबी हमले करने में कोताही नहीं बरती. पहले दस मिनट में ही एनडियाए ने कुछ अच्छे मौके बनाये लेकिन स्पेन की रक्षापंक्ति पूरी तरह से मुस्तैद थी और उसने आखिर तक अपनी यह सतर्कता बनाये रखी. स्पेन को हालांकि सीजर गिलबर्ट को बाक्स के अंदर गिराये जाने के कारण पेनल्टी मिली जिसे रूईज ने आसानी से गोल में बदला. माली ने हालांकि हार नहीं मानी और स्पेन पर लगातार दबाव बनाये रखा लेकिन वह यूरोपीय टीम को दूसरा गोल करने से नहीं रोक पायी. गिलबर्ट ने फिर से अहम भूमिका निभायी. इस बार उन्होंने रूईज को खूबसूरत पास दिया जिन्होंने 20 गज की दूरी से करारा शाट लगाकर स्पेन को 2-0 से आगे किया. माली का खेल हालांकि देखने लायक थे. वे कुछ अवसरों पर गोल करने के बेहद करीब पहुंचे. भाग्य भी उनके साथ नहीं था क्योंकि एक अवसर पर चीक ओमार डोकोर का शाट बार से टकरा गया. ऐसे में जबकि माली वापसी के लिये संघर्ष कर रहा था तब रूईज और सर्जियो गोमेज ने गेंद बनाकर टोरेस को गेंद थमायी जिन्होंने स्पेन की बढ़त 3-0 कर दी. इसके तुरंत बाद एनडियाए ने माली की तरफ से गोल किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. स्पेन के रक्षकों ने इसके बाद माली के हमलों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget