एक्सप्लोरर

CWG 2022: इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया, इन खेलों में किसी को नहीं थी मेडल की उम्मीद

Commonwealth Games 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 61 मेडल अपने नाम किए. इनमें भारत ने 22 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 61 मेडल अपने नाम किया. इन 61 मेडल में भारत ने 22 गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया. पर भारत के ओर से इस बार कुछ पोडियम फिनिश ऐसे हुए जिनकी उम्मीद किसी को नहीं थी. अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने सबको चौंका दिया. आज हम आपको एथलीटों के पांच ऐसे प्रदर्शन के बारे में बताएंगे जिनसे किसी को पदक की उम्मीद नहीं थी पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर सबको चौंका दिया है.

अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल)
भारत के एथलीट अविनाश साबले इंटरनेशनल लेवल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए उपलब्धि हासिल की है. स्टीपलचेज में हमेशा से केन्या का वर्चस्व रहा है. पर इस बार उन्होंने यह तोड़ दिया है. उन्होंने 8:11 में रेस पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल हासिल किया.

लॉन बॉल में महिला टीम का गोल्ड मेडल
लॉन बॉल में भारत का मेडल आना सबके लिए चौंकाने वाला था. लॉन बॉल में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपरानी तिर्की की स्टार चौकड़ी ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया. उन्होंने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जेसी शीर्ष टीम को हराया.

पुरुष ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर मेडल
ट्रिपल जंप स्पर्धाओं में भारतीय धीरे-धीरे अपना नाम बना रहा हैं. एल्धोस पॉल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनके इस प्रदर्शन से पूरे दुनिया में उनका नाम हुआ. उन्होंने इस स्पर्धा में 17.03 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड पर कब्जा किया. वहीं अब्दुल्ला अबूबकर ने भी इसी स्पर्धा में 17.02 की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

40 के उम्र में अचंता के 4 मेडल
अचंता शरथ ने बर्मिंघम में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 40 साल के उम्र में चार मेडल अपने नाम किए. उन्होंने कॉमनवेल्थ के अंतिम दिन इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया.  दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 16 साल के अंतराल के बाद एकल स्वर्ण जीता.

तेजस्विन शंकर का ब्रॉन्ज मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में कुछ दिन पहले भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने 2.22 मीटर की छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. आपको बता दें कि हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

यह भी पढ़ें:

CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट और हॉकी में की धोखेबाजी? जानें कैसे टीम इंडिया को खतरे में डाला

Neeraj Chopra को लेकर Arshad Nadeem के कोच ने जाहिर की ख्वाहिश, बताया क्यों लाहौर में चाहते हैं मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget