एक्सप्लोरर

जापान के PM शिंजो आबे बोले- रद्द किए जा सकते हैं ओलंपिक गेम्स

आबे ने सोमवार को कहा कि अगर कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा ऐसे बढ़ता रहा था तो ओलंपिक खेलों को स्थगित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है. अब तक इस पर लगाम लगाना काफी मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में एक तरफ जहां कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है तो वहीं डॉक्टर्स भी पूरी मेहनत से कोरोना वायरस के चलते पाए गए पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे हैं. कोरोना का असर एक तरफ जहां कई इवेंट्स पर पड़ा तो वहीं खेल के क्षेत्र में भी अब तक तकरीबन सभी इवेंट्स कैसिंल किए जा चुके हैं. अब खबर ये आ रही है कि कोरोना को देखते हुए इस साल होने वाले टोक्यों ओलंपिक्स को भी रद्द किया जा सकता है.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि कोरोनो वायरस की महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को स्थगित किया जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति पर बढ़ते दबाव के बाद उन्होंने सोमवार को माना कि कोविड-19 से खतरे को देखते हुए ओलंपिक को स्थगित करने पर फैसला किया जा सकता है.

आबे ने कहा कि अब इन खेलों का आयोजन करना काफी मुश्किल होता जा रहा है. खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हमें जल्द से जल्द कदम उठाने होंगे. बता दें कि 24 जुलाई से ओलंपिक खेलों की शुरूआत होने वाली है. इस बीच इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने भी ओलंपिक खेलों को लेकर कहा है कि ऐसी परिस्थितियों में ओलंपिक खेलों को स्थगित किया जा सकता है.

वहीं आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खिलाडि़यों को पत्र लिखकर बताया है कि इस फैसले में इतना समय क्यों लग रहा है. उन्होंने लिखा कि, मैं जानता हूं कि इस अभूतपूर्व स्थिति में आपके जेहन में कई सवाल होंगे. मैं जानता हूं कि इस जज्बाती समय में इस तरह का व्यवहारिक रवैया आपको सही नहीं लगेगा.

कोरोना के मामले अब तक पूरी दुनिया में जहां 338,971 हैं तो वहीं इससे अब तक 14,689 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अकेले भारत में इसके 400 से ज्यादा मामले आ चुके हैं जहां 7 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget