एक्सप्लोरर

पहले तीन चोट पहुंचाने वाले बाउंसर्स और चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ को कर दूंगा आउट: शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि वो स्टीव स्मिथ को लगातार 4 गेंद डालेंगे जिसमें पहले तीन चोट पहुंचाने वाले बाउंसर्स होंगे तो वहीं चौथी गेंद पर मैं उन्हें पवेलियन भेज दूंगा. इससे पहले भी स्मिथ पर अख्तर अपना बयान दे चुके हैं.

स्टीव स्मिथ इस सदी के सबसे बेहतरीन टैलेंट हैं. क्रिकेट से एक साल तक बैन होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने फैंस का मनोरंजन कुछ बेहतरीन पारी खेलकर किया. इसमें एशेज सीरीज उनके लिए सबसे दमदार रहा. बैन से वापसी के बाद ही पहला सीरीज एशेज ही था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 4 मैचों में कुल 774 रन बनाए जिसमें तीन शतक भी शामिल थे. इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ स्मिथ अकेले ही खड़े रहे जहां गेंदबाजी में उन्हें जोफरा आर्चर लगातार चैलेंज कर रहे थे.

आर्चर के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी यकीन है कि वो स्टीव स्मिथ को पहले चोट पहुंचाने वाले तीन बाउंसर्स डालेंगे और फिर चौथी गेंद पर वो सीधे उन्हें पवेलियन भेज देंगे. ईएसपीएनक्रिकइंफो के एक ट्वीट के अनुसार वर्तमान के क्रिकेटर्स और पहले के क्रिकेटर्स की जोड़ी बनाई गई जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों को एक साथ रखा गया.

बता दें कि इस लिस्ट में विराट को जहां शेन वॉर्न के साथ रखा गया तो वहीं सचिन को राशिद खान, बुमराह को सईद अनवर, पॉन्टिंग को आर्चर. ऐसे ही सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे के साथ रखा गया.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को टारगेट किया है. इससे पहले पिछले साल नवंबर में अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्मिथ के बैटिंग तकनीक को बेहद खराब बताया था.

शोएब ने आगे कहा था कि उनके पास कोई तकनीक नहीं लेकिन उनकी बल्लेबाजी करने का स्टाइल कारगर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget