एक्सप्लोरर

विराट कोहली के लिए खास है डरबन में मिली पहले वनडे में जीत

टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलने वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘खास’ बताया और कहा कि उनकी टीम आखिरी टेस्ट में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के लिये प्रतिबद्ध थी.

डरबन: टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलने वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘खास’ बताया और कहा कि उनकी टीम आखिरी टेस्ट में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के लिये प्रतिबद्ध थी. भारत ने टेस्ट सीरीज में पहले दोनों टेस्ट गंवाने के बाद जोहानिसबर्ग में तीसरे टेस्ट मैच में मुश्किल परिस्थितयों में जीत दर्ज की थी.

कोहली ने कहा, ‘‘हां यह जीत खास है. सीरीज का पहला मैच महत्वपूर्ण होता है. हम टेस्ट मैच की जीत की लय को यह बरकरार रखना चाहते थे और जब हमने उन्हें इस पिच पर 270 रन से कम पर रोका तो हम खुश थे.’’

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डुप्लेसिस के 120 रन की मदद से आठ विकेट पर 269 रन बनाये. भारत ने कोहली (112) और अंजिक्य रहाणे (79) के बीच तीसरे विकेट के लिये 189 रन की साझेदारी से आसानी से जीत दर्ज की.

कोहली ने कहा, ‘‘मैं जिंक्स (अंजिक्य रहाणे) को लेकर बहुत खुश हूं. वह वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज है. उसने तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया. ’’

भारतीय कप्तान ने कदोनों स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की जिन्होंने मिलकर पांच विकेट लिये.

कोहली ने कहा, ‘‘हम तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर और बुमराह पर निर्भर हैं. हम उनसे पहले दस ओवरों में एक या दो विकेट की उम्मीद रखते हैं. इसके बाद दोनों स्पिनरों ने बेजोड़ गेंदबाजी की. वे टीम के लिये अहम भूमिका निभा रहे हैं. वे पहली बार साउथ अफ्रीका में खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखायी और इसलिए उन्हें विकेट मिले.’’

साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस फील्डिंग करते समय कोहली का कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गये थे लेकिन उन्होंने कहा कि उंगली पर लगी चोट गंभीर नहीं है हालांकि वह अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश दिखे.

डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘हमारा स्कोर निश्चित तौर पर पर्याप्त नहीं था. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. मुझे लगता है कि हमने 50-60-70 रन कम बनाये. क्रिस (मौरिस) ने अच्छी साझेदारी की लेकिन एक बल्लेबाजी के रूप में हमने निराशाजनक प्रदर्शन किया. ’’

उन्होंने कहा‘‘जब आपको पांच रन प्रति ओवर की दर से लक्ष्य हासिल करना हो तो यह काफी आसान होता है. फील्डिंग में हर तरह का प्रयास किया लेकिन विराट और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर
ICC टी20 टीम रैंकिंग में क्या हुए फेरबदल? अब इंग्लैंड नंबर-1; देखें टॉप-10 में कौन किस स्थान पर
Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget