एक्सप्लोरर

बुमराह के लिए बेहद खराब रहा साल 2020, पावरप्ले में नहीं ले पाए एक भी विकेट

सिर्फ 57 वनडे में 100 विकेट का आंकड़ा छू लेने वाले बुमराह वनडे में अपना जादू चलाने में नाकामयाब ही रहे हैं.पहले पावरप्ले में कप्तान को विकेट दिलाने वाले बुमराह ने कुल सात मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने पावरप्ले में कुल 26 ओवर फेंके हैं. इनमें उनके नाम सिर्फ एक विकेट है.

हाल ही में हुए आईपीएल में जसप्रीत बुमराह धुंआधार विकेट चटकाते  हुए नजर आए थे. इस सीजन में बुमराह ने 27 विकेट अपने नाम कर दूसरा स्थान हासिल किया था लेकिन लगता है बुमराह को किसी की नजर लग गई है और वे पावरप्ले में एक भी विकेट नहीं ले पा रहे हैं.  यूं कहिए कि बुमराह के लिए साल 2020 काफी खराब रहा है.

वनडे में नाकामयाब रहे बुमराह

सिर्फ 57 वनडे में 100 विकेट का आंकडा छू लेने वाले बुमराह वनडे में अपना जादू चलाने में नाकामयाब ही रहे हैं. अगर पिछले आठ मैचों की बात की जाए तो उन्होंने 76.1 ओवर फेंके है. बुमराह ने 456 गेंद डाले हैं और 399 रन दिए. सबसे निराशाजनक बात यह है कि वह सिर्फ तीन विकेट लेने में सफल रहे. इन आठ मैचों में से पांच मैच में तो बुमराह कोई विकेट लेने में भी सफल नहीं रहे. सिडनी में बुमराह को एक मात्र सफलता आरोन फिंच के रूप में मिली. मैच के 40वें ओवर में बुमराह ने फिंच को केएल राहुल के हाथों आउट कराया था. वनडे मैचों में बुमराह ने यह विकेट 46.5 ओवर (281 गेंद) बाद लिया था.

सिडनी में डेथ ओवर्स में भी नही ले पाए कोई विकेट

पहले पावरप्ले में कप्तान को विकेट दिलाने वाले बुमराह ने कुल सात मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने पावरप्ले में कुल 26 ओवर फेंके हैं. इनमें उनके नाम सिर्फ एक विकेट है. जहां जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए डेथ ओवर्स में धुंआधार गेंदबाजी करते नजर आए थे तो वहीं सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेथ ओवर्स में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

टीम इंडिया पर पड़ रहा बुमराह के खराब प्रदर्शन का असर

बुमराह ने इस साल वनडे क्रिकेट में 66 से ज्यादा ओवर में बॉलिंग की है. जिसमें उन्हें सिर्फ दो विकेट हासिल हुए हैं. अब तो विरोधी टीम के सलामी बल्लेबाजों को भी बुमराह का कोई डर नहीं रहा है. बुमराह की खराब फॉर्म का असर टीम इंडिया पर भी पड़ रहा है. गौरतलब है कि बुमराह को मौजूदा समय का सबसे अच्छा गेंदबाज माना जाता है, ऐसे में उनका खराब प्रदर्शन टीम के लिए मुश्किल का सबब बन चुका है.

2020 में भारत के टॉप रैंक वनडे खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन विराट कोहली – साल 2009 के बाद से साल 2020 में कोई एकदिवसीय शतक नहीं जसप्रीत बुमराह- 2020 में 9 एकदिवसीय मैचों में पावरप्ले में 0 विकेट रोहित शर्मा – साल 2020 में एकदिवसीय मैच में 150 से ज्यादा रन नहीं. शिखर धवन – साल 2013 के बाद साल 2020 ऐसा पहला साल रहा जब एकदिवसीय मैचों में शतक नहीं बना पाए

ये भी पढ़ें

इस साल एक भी नहीं, लेकिन जानिए विराट कोहली ने किस साल सबसे ज्यादा शतक लगाए

IND Vs AUS 3rd ODI: पांड्या-जडेजा ने जड़े शानदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रन की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget