एक्सप्लोरर

The Great Khali Birthday: 'द ग्रेट खली' कैसे पड़ा यह नाम, जानिए दिलचस्प कहानी

आज महाबली खली का जन्म दिन है. आज यानी 27 अगस्त 1972 में उनका जन्म हुआ था. आज हम आपको खली के बारे में रोचक बातें बताने वाले है जो आप नहीं जानते है.

नई दिल्ली: अगर आप WWE देखने के शौकीन हैं तो आपको किसी रेसलर को रिंग में देखकर सबसे ज्यादा खुशी होती होगी तो वह नाम है 'द ग्रेट खली'. वही खली जिनका असली नाम दिलीप सिंह राणा है. रेसलिंग की दुनिया में 7 फ़ीट एक इंच लंबे इकलौते भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली आज भारत की शान बन चुके हैं. आज खली का 47वां जन्मदिन है और ऐसे में देश की शान इस खिलाड़ी के जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं के बारे में जान लेते हैं. खली का जन्म आज ही के दिन साल 1972 में में हुआ था. आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना इतना आसान नहीं रहा. खली ने यहां तक पहुंचने के लिए खासा संघर्ष किया है. आइए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 खास बातें जानते हैं..

1-खली का जन्म एक किसान परिवार में हुआ. बचपन से ही खली का शरीर भीमकाय रहा. हालांकि घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से दिलीप बचपन में पढ़ाई नहीं कर सके और उन्हें दूसरे भाइयों की तरह मेहनत मजदूरी ही करनी पड़ी. खली के विशाल शरीर के पीछे एक कारण है. दरअसल खली को बचपन में Gigantism नाम की बीमारी थी.

2- खली महाकाली का बहुत बड़ा भक्त है, उसी वजह से ही उनका नाम खली पड़ा.

3-खली की लम्बाई 7 फिट और 1 इंच है, और उनका वजन करीब 157 किलोग्राम तक है.

4-खली ने 7 अक्टूबर 2000 में प्रो व्रेस्लिंग में गये थे. वहा पर वे जायंट सिंह के नाम फ़ेमस थे.

5- 2 जनवरी 2006 को सिंह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय पेशेवर पहलवान बने.

6-पहलवान खली ने स्मैकडाउन के एपिसोड में पहली बार साल 2006 के अप्रैल महीने में टीवी डेब्यू किया. खली ने अपने मैनेजर के साथ उपस्थिति दर्ज कराई और आते ही अंडरटेकर पर हमला किया. उन्होंने अंडरटेकर, शॉन माइकल, जॉन सीना और कई अन्य लोगों को हराया. इस तरह उन्होंने पेशेवर कुश्ती के क्षेत्र में खुद के लिए एक जगह बनाई.

7- क्या आप खली के खुराक के बारे में जानते है? अगर नहीं तो हम आपको बता दे की खली को रोज शाम को 20 उबले हुए अंडे, 10 ग्लास ज्यूस और 10 लीटर दूध उनका खुराक है.

8- खली भारतीय टेलीविजन पर मशहूर रिएलिटी शो ''बिग बॉस'' के जरिए डेब्यू किया. वह बॉलीवुड और हॉलिवुड पिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

9-निजी जीवन में खली काफी आध्यात्मिक हैं और वह भारतीय आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य भी हैं.

10- उनकी शादी हरमिंदर कौर से हुई और उनका एक बच्चा है.

जानिए कैसे पड़ा खली नाम ?

'डब्ल्यूडब्ल्यूई' के लोगों को उनका दलीप सिंह राणा नाम नहीं जमा. वे उनका नया नाम तलाशने लगे. किसी ने उन्हें 'जायंट सिंह' कहा तो किसी ने उन्हें 'भीम' नाम से भी पुकारा. मां काली के भक्त खली को कुछ लोगों द्वारा 'भगवान शिव' नाम रखने की सलाह भी दी गई, हालांकि भारतीयों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्होंने इसे खारिज कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने 'मां काली' का नाम सुझाया और उनकी विनाशकारी शक्तियों के बारे में भी बताया और सबको यह नाम बेहद पसंद आया और आगे चलकर 'द ग्रेट खली' के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget