एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ के समर्थन में आया वो कप्तान जिसके खिलाफ रची थी ऑस्ट्रेलिया ने साज़िश

बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल की सज़ा झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान के समर्थन में अब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान भी आ गए हैं. जिस दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बॉल-टेम्परिंग की विवादस्पद घटना की.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल की सज़ा झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान के समर्थन में अब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान भी आ गए हैं. जिस दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बॉल-टेम्परिंग की विवादस्पद घटना की. अब उसी टीम के कप्तान फाफ डूप्लेसी का ये मानना है कि स्मिथ को मिली सज़ा बेहद कड़ी है. चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के अंतिम मुकाबले से पहले प्रेस कॉंफ्रेस में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ने कहा, 'यह हफ्ता काफी विवाद भरा रहा. वह (स्मिथ) अभी जिस दौर से गुजर रहा है, मुझे उसके प्रति सहानुभूति है.' स्मिथ के साथ घटी इस घटना पर डूप्लेसी ने दुख जताया और उन्हें इस मुश्किल वक्त से गुज़रने के लिए एक मैसेज भी भेजा है. डूप्लेसी खुद गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दो बार दोषी करार दिए गए हैं. हालांकि उन्हें कभी प्रतिबंधित नहीं किया गया और सिर्फ एक बार जुर्माना देकर छोड़ दिया गया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि स्मिथ अच्छे खिलाड़ियों में से एक है और वो सिर्फ गलत जगह फंस गया.’ इसके साथ ही डूप्लेसी ने बताया कि उन्होंने स्मिथ को एक मैसेज भी भेजा है. उन्होंने कहा, ‘मैंने स्मिथ को एक संदेश भेजा था. मुझे सच में दिल से उसके लिये दुख महसूस हो रहा है. मैं खिलाड़ियों को इस दौर से गुजरते हुए नहीं देखना चाहता. उसे अब मजबूत होना चाहिए.’ अब तक का अपडेट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में रणनीति के तहत स्मिथ, वॉर्नर और बॅनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया. जिसके बाद आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का बैन और 100% फीस काटी थी. जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 75% मैच फीस काटी गई थी. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया. जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा. इस सुनवाई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोच डैरेन लिहमन को क्लीनचिट दी थी. इस सज़ा के एलान के बाद स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट दौरा बीच में छोड़ वापस अपने वतर लौट आए. जहां पर आकर स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने प्रेस कॉंफ्रेस की. इस कॉंफ्रेंस में स्टीव स्मिथ फूट-फूटकर रोने लगे और क्रिकेट फैंस से माफी भी मांगी. इसके बाद कोच डैरेन लिहमन ने भी दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी टेस्ट सीरीज़ के बाद संन्यास का एलान कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget