एक्सप्लोरर

साइना नेहवाल, प्रणीत और श्रीकांत थाईलैंड रवाना, इन टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू रविवार को लंदन से दोहा होते हुए बैंकाक पहुंचेंगी. कोविड-19 के कारण आयी रुकावट के बाद यह उनके लिए भी पहला टूर्नामेंट होगा.

नई दिल्ली: ओलंपिक कोटे के दावेदार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत रविवार को थाईलैंड रवाना हो गये, जहां वे दो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे. कोरोना महामारी के कारण अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के रोके जाने के बाद श्रीकांत ने अक्टूबर (2020) में डेनमार्क सुपर 750 में हिस्सा लिया था जबकि बाकी खिलाड़ी लगभग 10 महीने के बाद किसी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में खेलेंगे.

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू रविवार को लंदन से दोहा होते हुए बैंकाक पहुंचेंगी. कोविड-19 के कारण आयी रुकावट के बाद यह उनके लिए भी पहला टूर्नामेंट होगा. पिछले साल मार्च में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के बाद बीडब्ल्यूएफ के कैलेंडर को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था. इस दौरान डेनमार्क ओपन के अलावा सारलोरलक्स सुपर 100 टूर्नामेंट का ही आयोजन हो सका था.

अब सब की नजरें सुपर 1000 की दो प्रतियोगिताओं पर हैं, जिसमें योनेक्स थाईलैंड ओपन (12 से 17 जनवरी) और टोयाटा थाईलैंड ओपन (19 से 24 जनवरी) खेला जाएगा. इन प्रतियोगिताओं से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लंबे ब्रेक के बाद वापसी करेंगे.

भारतीय टीम में इन चारों खिलाड़ियों के अलावा ओलंपिक कोटा लगभग पक्का कर चुके सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी और अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी शामिल है.

इससे पहले एच एस प्रणय, पारुपल्ली कश्यप, समीर वर्मा, ध्रुव कपिला, मनु अत्री शनिवार को हैदराबाद से दुबई के रास्ते बैंकाक के लिए रवाना हुए थे. कश्यप ने पत्नी साइना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘लंबे इंतजार के बाद हम थाईलैंड में कोर्ट (खेल) में वापसी करेंगे. काफी उत्सुक हूं.’’

बता दें कि एकल वर्ग के विदेशी कोच अगुस दवि संतसो और पार्क ताए संग और युगल कोच दवि क्रिस्टियवान भी भारतीय दल का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- 

कारोना के बढ़ते मामलों के कारण जिम्बाब्वे में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक, खतरे में अफगानिस्तान के साथ सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके आंसू हमारे आंसू', मैदान पर भावुक हुए मेसी के लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन का खास पोस्ट
'आपके आंसू हमारे आंसू', मैदान पर भावुक हुए मेसी के लिए अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन का खास पोस्ट
वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोमांटिक हुई लामिन यामाल की गर्लफ्रेंड, ग्राउंड पर किया KISS; वीडियो वायरल
वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोमांटिक हुई लामिन यामाल की गर्लफ्रेंड, ग्राउंड पर किया KISS; वीडियो वायरल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget