एक्सप्लोरर

Wimbledon 2021: क्या टेनिस को अलविदा कह देंगे रोजर फेडरर? दिग्गज खिलाड़ी ने खुद तोड़ी चुप्पी

रोजर फेडरर को विंबलडन 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद फेडरर के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

Wimbledon 2021: दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का विंबलडन 2021 में सफर समाप्त हो गया है. बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद रोजर फेडरर के भविष्य  को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. रोजर फेडरर ने भी कहा है कि उन्हें नहीं मालूम वो अगले साल इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं.

आठ बार विंबलडन का खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर का आल इंग्लैंड क्लब पर अमूमन दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया. फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6-3, 7-6, 6 -0 से हराया. टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ रही.

यह वह फेडरर नहीं था जिसे देखने की दुनिया भर के टेनिसप्रेमियों को आदत रही है. पिछले साल घुटने के आपरेशन के बाद से वह सिर्फ आठ मैच खेले हैं. ठीक एक महीने बाद अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे फेडरर से रैकेट से वैसे स्ट्रोक्स नहीं निकले जिन्होंने उन्हें 20 बार ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनाया. यह पूछने पर कि क्या यहां उनका यह आखिरी मैच था, फेडरर ने कहा, ''पता नहीं. मुझे सच में नहीं पता. मुझे आत्ममंथन करना होगा.''

संन्यास नहीं ले रहे हैं रोजर फेडरर

रोजर फेडरर हालांकि टेनिस से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं. रोजर फेडरर को अभी टेनिस खेलते रहने की उम्मीद है. रोजर फेडरर ने कहा, ''अभी नहीं. उम्मीद है कि अभी नहीं. अभी खेलने का लक्ष्य है.''

अपने 429 ग्रैंडस्लैम मैच में फेडरर ने तीसरी बार ही कोई सेट 6-0 से गंवाया. इससे पहले दोनों बार फ्रेंच ओपन में ऐसा हुआ था. फेडरर ने कहा, ''पिछले कुछ मैच अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे. मुझे इस तरह के हालात की आदत नहीं है. यहां तो कतई नहीं.''

फेडरर को अपना आदर्श मानने वाले हुरकाज ने कहा कि उन्होंने इस नतीजे की कल्पना नहीं की थी. हुकराज हालांकि पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं.

Tokyo Olympic 2020: कोरोना के चलते जापान में लग सकती है इमरजेंसी, मैदान पर नहीं जा पाएंगे दर्शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget