एक्सप्लोरर

पीवी सिंधु ने कहा- ओलंपिक खेलों के रद्द होने की खबर सुनने के लिए तैयार थीं

कोरोना वायरस की वजह से ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है. सिंधु ने कहा है कि वह इस खबर को सुनने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं.

कोरोना वायरस के कहर की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे मुश्किल वक्त में भारत की बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 10 लाख रुपये दाने दिए हैं. इसके साथ ही पीवी सिंधु ने कहा है कि वह टोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने की खबर सुनने के लिए मानसिक रूप से तैयार थी.

सिंधु ने कहा, " जब मैं ओलंपिक के स्थगित होने की खबर सुनी तब मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी. मैं इस साल ओलंपिक के आयोजन को लेकर आश्वस्त नहीं थी क्योंकि कोरोना वायरस से हर दिन एक नया देश इससे प्रभावित हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में आप कुछ नहीं कर सकते है. जीवन पहले आता है."

सिंधु और अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना पिछला टूर्नामेंट आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खेला था. इसके बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ ने कोरोना के सभी टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था. सिंधु ने कहा कि जब चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी तो स्थिति उतनी भयानक नहीं थी जितनी कि अब है.

उन्होंने कहा, " लेकिन जब हम वापस आए तो यह सब बदल गया. कोविड-19 संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने लगी. अब तो स्थिति काफी बदतर हो गई है और मुझे याद नहीं है कि आखिरी बार कब हमें इतना लंबा ब्रेक मिला था. शायद कभी नही."

सिंधु ने कहा कि इस ब्रेक के दौरान उन्होंने अब तक बैडमिंटन नहीं खेला है. विश्व चैंपियन ने कहा, " मैं कुछ व्यायाम कर सकती हूं. मेरे पास घर पर कुछ उपकरण हैं, इसलिए मैं एक-आध घंटे के लिए ट्रेनिंग करती हूं. घर तक ही सीमित रहना ठीक है. मैं घर पर ज्यादा काम नहीं करती, लेकिन मैं रसोई में मां की मदद करती हूं."

सिंधु ने की है मदद

भारत की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 10 लाख रुपये का सहयोग दिया है. सिंधु ने तेलंगाना सरकार को 5 लाख और आंध्र प्रदेश सरकार को 5 लाख रुपये दान दिए हैं. इसके साथ ही पीवी सिंधु उन 49 खिलाड़ियों में भी शुमार रहीं जिनके साथ पीएम मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए बात की. पीएम मोदी ने इन खिलाड़ियों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने की अपील की है.

फ्लाइट में एमएस धोनी टीवी क्रू के साथ बैठना पसंद करते हैं: सुनील गावस्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?
आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?
W,W,W..., बांग्लादेश के हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W..., बांग्लादेश के हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget