एक्सप्लोरर

Pro kabaddi League 2019: नई रणनीति के साथ इस बार खिताब जीतने उतरेगी पुनेरी पलटन, देखिए कौन-कौन है टीम में

Pro kabaddi League 2019: स्टार खिलाड़ी नितिन तोमर फिटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं. पिछले सीजन में नितिन अच्छी फॉर्म में थे, मगर शुरुआती 8 मैचों के बाद बाहर हो गए थे. इस बार टीम को आगे ले जाने में उनकी फिटनेस अहम रहने वाली है.

Pro kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग 2019 की शुरुआत 20 जुलाई से हो जाएगी. इस बार भी 12 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. हर टीम की तरह पुणेरी पलटन की टीम भी इस बार जीते के इरादे से उतरेगी. पुनेरी पलटन एक नई रणनीति के साथ नजर आएगी. प्रो कबड्डी लीग के पहले दो सीजन में पुणे की टीम सबसे नीचले पायदान पर रही थी. इसके बाद अगले तीन सीजन में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. हालांकि पिछले यानि छठे सीजन में टीम एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही.

पिछले सीजन की बात करें तो टीम ने 22 मैचों में सिर्फ आठ में जीत दर्ज की थी जबकि 12 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. दो मैच टाई रहे थे और टीम का विनिंग परसेंट 36.04 था. 20 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी कबड्डी लीग में इस बार टीम नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी. इस बार टीम ने दिग्गज अनूप कुमार को बतौर कोच अपने साथ जोड़ा है. अब तक खिताब से महरूम रही पुनेरी पलटन को स्टार खिलाड़ी नितिन तोमर और कोच अनूप कुमार की जोड़ी से काफी उम्मीदें रहेंगी.

टीम के रेडिंग विभाग की बात करें तो पुनेरी पलटन ने नितिन तोमर, मंजीत, दर्शन कादियान, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार और इमाद सेदाघाट निया को शामिल किया है. निश्चित ही नितिन तोमर पलटन के रेडिंग विभाग की अगुवाई करेंगे. वह टीम के सबसे काबिल रेडर हैं और उनके नाम 53 मैचों से 377 रेड पॉइंट्स हैं.

वहीं टीम के डिफेंडर भी कमाल के हैं. टीम में कुल सात डिफेंडर हैं, उनके नाम गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, जाधव शाहजी, दीपक यादव, शुभम शिंदे और ईरानी हादी ताजिक हैं. टीम के प्रदर्शन में इनकी भूमिकरा काफी महत्वपूर्ण होगी.

पुणेरी पलटन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मनजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया.

डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी.

ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget